क्या आपकी हथेली पर हैं ये खास निशान? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बनते हैं बड़े लीडर और नेता

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जो व्यक्ति की हथेली पर मौजूद निशान व तिल से उनके भविष्य के बारे में जानने में मदद करता है. इसमें उन निशानों के बारे में भी बताया गया है, जो अक्सर एक सफल राजनेता की हथेली पर पाए जाते हैं. चलिए जानें इन्हीं निशानों के बारे में.

Palmistry

Credit- AI Gemini

Palmistry: हर व्यक्ति की हथेली पर कोई न कोई निशान होता है. जहां कुछ लोग इन निशानों पर खास ध्यान देते हैं, वहीं कई लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में हर एक निशान के महत्व के बारे में बताया गया है. माना जाता है कि हथेली पर मौजूद निशान व्यक्ति को भविष्य की बड़ी घटनाओं का संकेत देते हैं. आज यहां पर आप हथेली पर मौजूद उन निशानों के बारे में जानेंगे, जो कि व्यक्ति के बड़े लीडर व राजनेता बनने के संकेत देते हैं. ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है, जो इन्हें राजनीति में बड़ा पद दिलाने में मदद करती है. चलिए हस्तरेखा शास्त्र से जानें इन्हीं निशानों के बारे में.

विज्ञापन

त्रिशूल

जिन लोगों की तर्जनी उंगली के नीचे यानी गुरु पर्वत पर त्रिशूल का निशान होता है, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार उनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है. ऐसे लोग अपने ज्ञान और तेज दिमाग से राजनीति में बड़ा नाम कमाते हैं. साथ ही इनके अंदर लोगों को Convenience करने की कमाल की शक्ति होती है.

विज्ञापन

स्टार

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो अंगूठे के ठीक पास वाली उंगली के नीचे स्टार का निशान होना शुभ होता है. ऐसे लोगों की वाणी काफी प्रभावशाली होती है, जिसका फायदा इन्हें जरूर मिलता है. इसके अलावा ये बड़े राजनीतिक समूहों का नेतृत्व करने में सक्षम होते हैं.

विज्ञापन

क्रॉस

जिन लोगों की तर्जनी उंगली के नीचे स्पष्ट क्रॉस का निशान होता है, उनके राजनीति में बड़ा पद हासिल करने की संभावना ज्यादा होती है. ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता काफी मजबूत होती है, जिसका फायदा इन्हें करियर में काफी मिलता है. इसके अलावा इनके अंदर संगठन को चलाने व जोड़कर रखने की ताकत होती है. साथ ही इनकी वाणी काफी प्रभावशाली होती है, जिससे बहुत ही जल्दी लोग Convinced हो जाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ