हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: भय-बीमारी और लव लाइफ की समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा यंत्र! पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व

यंत्रों को काफी शक्तिशाली माना जाता है, जिनमें अद्भुत शक्ति होती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं यंत्र के महत्व और घर में इसे स्थापित करने से होने वाले लाभ के बारे में।

विज्ञापन
क्यों जरूरी है घर में 'यंत्र' का होना?

सनातन धर्म के लोगों के लिए यंत्र का खास महत्व है। मंत्र को जहां देवताओं के मन का कारक माना जाता है। वहीं यंत्र देवताओं का विग्रह है। यंत्र की पूजा किए बिना देवताओं की कृपा प्राप्त नहीं की जा सकती है। घर में यंत्र को स्थापित करने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। घरवालों का मन शांत रहता है और बुरी शक्तियों से परिवारवालों की रक्षा होती है। इसके अलावा भी यंत्र से कई फायदे होते हैं। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन परिस्थितियों में घर में यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। साथ ही आपको यंत्र स्थापना से जुड़े नियमों के बारे में भी पता चलेगा।

किन परिस्थितियों में स्थापित करना चाहिए यंत्र?

  • अच्छे कर्म करने के बाद भी अशुभ फल मिल रहे हैं, भाग्य साथ नहीं दे रहा है या बुरा समय बार-बार आ रहा है तो ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को अपने घर या कार्यक्षेत्र में यंत्र की स्थापना करनी चाहिए।
  • जो लोग घर में मंत्र जाप या पूजा-पाठ नहीं कर पाते हैं, उनको अपने घर में यंत्र को स्थापित करने से लाभ मिलता है।
  • घर में कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है या विरोधी बढ़ रहे हैं, तो ऐसी परिस्थिति में घर में यंत्र की स्थापना जरूर करनी चाहिए।

यंत्र से जुड़ी जरूरी बातें

  • जो यंत्र किसी विशेष कार्य की सिद्धि के लिए स्थापित किए गए हैं, उनको काम पूरा होने के बाद विसर्जित कर देना चाहिए।
  • धर्म और आध्यात्म में सफलता प्राप्ति के लिए घर में गीता, गायत्री, राम रक्षा, मत्स्य या विष्णु यंत्र स्थापित करना फलदायी रहता है।
  • चिंता, कष्ट और भय से मुक्ति पाने के लिए घर में भैरव, हनुमान, गणेश या दुर्गा यंत्र स्थापित करना चाहिए।
  • जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में तनाव रहता है या किसी कारण उन्हें संतान सुख नहीं मिल रहा है, तो ऐसी परिस्थिति में घर में संतान गोपाल यंत्र, कनकधारा यंत्र या श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए।
  • विद्या, ज्ञान और मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए घर में गुरु यंत्र, सूर्य यंत्र, गणपति यंत्र या सरस्वती यंत्र की स्थापना करनी चाहिए।

यदि आप जानना चाहते हैं कि घर में किस समय यंत्रों की स्थापना करनी चाहिए, तो इसके लिए आप ऊपर दी गई वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola