Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: प्रत्येक रंग का व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। जहां कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने मात्र से व्यक्ति को अच्छा फील होता है और मानसिक शांति मिलती है। वहीं कुछ रंग नकारात्मकता को भी दर्शाते हैं। इसी वजह से कहा जाता है कि घर-दुकान में सही रंग करवाने से व्यक्ति को लाभ होता है। यदि आपके कमरे में सही रंग होता है और उस रंग से जुड़ी चीजें होती हैं, तो उससे आपके रिश्ते में मिठास बनी रही है। इसी तरह हर तरह के सामान की दुकान के लिए भी सहीं रंग होता है, जो ग्राहकों को अपनी तरफ खींचता है।
वास्तु शास्त्र में दुकान, घर और फैक्ट्री तक की दीवारों पर कौन-सा रंग करवाना चाहिए, इस बारे में बताया गया है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय स्टेशनरी की दुकान से लेकर बेडरूम के सही रंग के बारे में बताने जा रहे हैं।
पूजा-पाठ के सामान की दुकान
वास्तु शास्त्र या अध्यात्म से जुड़ा आप कोई काम करते हैं, तो अपने काम वाली जगह की दीवारों पर आपको हल्का नीला या हल्का हरा रंग करवाना चाहिए। वहीं जो लोग पूजा-पाठ के सामान या पारंपरिक चीजों का काम करते हैं, उन्हें अपनी दुकान में स्लेटी, हल्का पीला या हल्का आसमानी रंग करवाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये 5 अचूक उपाय; बरसेगा धन, मिलगी सफलता!
स्टेशनरी की दुकान
स्टेशनरी की दुकान, बुक स्टोर, स्कूल, कॉलेज और लाइब्रेरी में हल्का पीला, हल्का भूरा, आसमानी या हल्का हरा रंग करवाना शुभ होता है। वहीं जिन लोगों की धातु के सामान की दुकान या फैक्ट्री है, उन्हें अपने काम वाली जगह पर पीला, क्रीम, सुनहरा या हल्का लाल रंग करवाना चाहिए।
खिलौने या किराने की दुकान
खिलौने या किराने की दुकान में आसमानी रंग करवाना सबसे अच्छा होता है। आसमानी के अलावा गुलाबी, सफेद या पीला रंग करवाना भी शुभ होता है।
फर्नीचर की दुकान
फर्नीचर की दुकान में हल्का पीला रंग करवाना शुभ होता है। इसके अलावा हल्का भूरा, क्रीम या हल्का हरा रंग भी फर्नीचर की दुकान में कर सकते हैं।
बेडरूम के लिए सही रंग
बेडरूम में हल्का आसमानी, गुलाबी, हल्का हरा और सफेद रंग करवाना शुभ होता है। लेकिन बेडरूम में लाल रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वहीं घर के गेस्ट रूम में सफेद रंग करवाना सबसे अच्छा माना जाता है।
अन्य रंगों के महत्व के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Janmashtami को रात 12 बजे करें ये 5 काम, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से हर इच्छा होगी पूरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
5 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
5 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
7 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
11 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines