Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: शास्त्रों में प्रदोष व्रत को बेहद मंगलकारी माना जाता है। प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है। शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 17 सितंबर को शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी तिथि है। ये दोनों तिथि शनिदेव को समर्पित हैं। इसके अलावा शनिवार का दिन भी भगवान शनि को समर्पित होता है। ऐसे में आज के दिन का महत्व अपने आप में बढ़ गया है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कर्मफल दाता शनि की उपासना करता है, तो उसे शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और कुंडली में मौजूद अन्य शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा कुछ उपायों को करके शनिदेव को प्रसन्न भी किया जा सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ अचूक उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको जीवन में अपार सफलता और धन की प्राप्ति हो सकती है। ये उपाय 12 राशियों के जातक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: क्या आपको भी सपने में दिखा हंसता खेलता कोई अपना, फिर हो गया दुर्घटना का शिकार? जानें इसका संकेत
साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति पाने के उपाय
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से यदि आप परेशान हैं, तो ऐसे में हर शनिवार को काली गाय को घी लगी रोटी खिलाएं। किसी का दिल नहीं दुखाएं और झूठ बोलने से बचें। इससे शनिदेव आपसे प्रसन्न हो सकते हैं।
बिजनेस में मुनाफा पाने के उपाय
बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा है, तो ऐसे में शनि प्रदोष व्रत के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल के 9 दीपक जलाएं। पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। अपने हाथ पर दही और हल्दी मिलाकर उसका तिलक लगाएं। इस उपाय से जल्द ही आपके बिजनेस का विस्तार होने लगेगा।
मनचाही नौकरी पाने के लिए क्या करें?
यदि आपकी नौकरी नहीं लग रही है, तो ऐसे में शनि प्रदोष व्रत के दिन मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां खिलाएं। इसके अलावा रात को सोते समय दूध का सेवन न करें। इस उपाय को करने से जल्द ही आपकी मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है।
खुशहाल जीवन का राज
शनिवार के दिन घर के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। नियमित रूप से उनकी पूजा करें और बजरंगबली को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। लगातार 7 शनिवार सुंदरकांड का पाठ करें। यदि आप ये उपाय सच्चे मन से हर शनिवार को करते हैं, तो जल्द ही आपको अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए यदि आप और अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर 3 राशियों का बुलंद होगा किस्मत का सितारा, गौरी-शंकर जी के आशीर्वाद से होंगे मालामाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
16 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
19 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
23 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines