---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra Today: सावन में 12 राशियों का होगा कल्याण! पंडित सुरेश पांडेय ने बताए चमत्कारी उपाय

Kaalchakra News24 Today: सावन के पावन महीने में भगवान शिव को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उस एक पाठ के बारे में, जिसके नियमित जाप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन चल रहा है। इस दौरान लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय करते हैं। जहां कुछ लोग व्रत रखते हैं, तो वहीं ज्यादातर लोग सावन में रोजाना भगवान शंकर की पूजा करते हैं और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। हालांकि एक पाठ ऐसा भी है, जिसका उच्चारण व्यक्ति सच्चे मन से सावन के दौरान करता है, तो उसे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बेहद प्रभावशाली शिव तांडव स्तोत्र के महत्व, महिमा और उससे जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

एक दिन में कितनी बार करना चाहिए पाठ?

शिव तांडव स्तोत्र का लगातार 51 दिन या 41 दिन पाठ करना शुभ होता है। 41 दिनों तक लगातार हर रोज शिव तांडव स्तोत्र का 5 बार पाठ करना भी अतिशुभ माना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Astro Tips: नहाने से पहले भूलकर भी न करें ये 5 काम; देवी-देवता होंगे नाराज, लगेगा पाप!

---खबर नीचे जारी है---

स्तोत्र का पाठ कब करना चाहिए?

प्रात: काल या प्रदोष काल में स्नान करने के बाद शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना शुभ होता है। पाठ करने से पहले शिवलिंग को प्रणाम करें। कच्चे दूध और जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग को धूप-दीप, फल-फूल और नैवेद्य अर्पित करें। इसके बाद पाठ का जाप करें।

पाठ करने के नियम

शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्तोत्र को धीरे-धीरे आराम से पढ़ें, लेकिन पाठ करते समय कोई गलती न करें। पाठ के बीच में बातें न करें। पाठ करते समय शुद्ध वस्त्र धारण करें।

---खबर नीचे जारी है---

शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने के लाभ

  • शिव तांडव स्तोत्र का पाठ प्रत्येक राशि के जातक कर सकते हैं। नियमित रूप से पाठ करने से महादेव और धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे साधक को पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
  • जो लोग रोजाना शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही मन और मस्तिष्क शांत रहता है। बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।
  • जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिल रहा है, वो यदि 41 दिन तक लगातार शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो उन्हें जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से जुड़े अन्य नियम और लाभ के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- बहुला चतुर्थी पर इन 3 राशियों के ऊपर होगी पैसों की बौछार! जानें तिथि और पूजा विधि

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 13, 2024 11:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola