Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सावन का पावन महीना चल रहा है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस दौरान देवी-देवताओं की सच्चे मन से पूजा करता है, उन्हें उसका फल जरूर मिलता है। सावन में कुछ उपायों को करके शिव जी का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त किया जा सकता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र के कई प्रभावशाली उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें प्रत्येक राशि के जातक कर सकते हैं। इसी के साथ पंडित सुरेश पांडेय आपको इन उपायों से होने वाले लाभ के बारे में भी बताएंगे।
वंश में होगी वृद्धि!
सावन के दौरान घर में बेल का पेड़ लगाना शुभ होता है। यदि आप नियमित रूप से बेल के पेड़ की देखभाल करते हैं, तो इससे आपके वंश में वृद्धि होगी।
पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!
सुबह-शाम बेल के पेड़ के दर्शन से पापों से मुक्ति मिल सकती है। बेल के पेड़ को सींचने से पितृ शांत होते हैं। इसके अलावा बेल के पेड़ के साथ सफेद आक के पेड़ को लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।
मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति!
सावन के दौरान भगवान शिव की पूजा के बाद शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं और शिव जी को खीर का भोग लगाएं। फिर वो ही खीर जरूरतमंद लोगों में बांट दें। इस उपाय से आपको महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही मनोवांछित फल भी मिल सकता है।
धन-वैभव की होगी प्राप्ति!
सावन के दौरान देवी लक्ष्मी को बेलपत्र की माला अर्पित करने से साधक को धन के साथ-साथ वैभव की भी प्राप्ति होती है।
जल्द गूंजेगी शहनाई!
शादी में देरी हो रही है या मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में 108 बेलपत्र पर चंदन के घोल से राम लिखें। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इन सभी बेलपत्र को भगवान शिव और देवी पार्वती को चढ़ाएं। इस उपाय से जल्द ही आपका विवाह हो सकता है।
बेलपत्र से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।