Kaalchakra Today 21 August 2025: अक्सर देखा गया है कि लोग पुराने कपड़ों को घर में जमा करके रखते हैं। जहां कुछ लोग उन्हें साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल करते हैं तो कई याद के तौर पर रखते हैं। हालांकि शास्त्रों में बताया गया है कि ऐसा करना सही नहीं है। ज्यादा समय तक पुराने व फटे कपड़े रखने से घर में नकारात्मकता फैलती है। साथ ही पापी ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है। दरअसल, हम जो भी कपड़े पहनते हैं, वो शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुक्र ग्रह का सीधा संबंध सुख-समृद्धि से है। घर में पुराने और बिना उपयोग के कपड़े रखने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इसके अलावा पुराने कपड़ों का संबंध शनि ग्रह, राहु ग्रह और केतु ग्रह से भी है। इस कारण जीवन में भ्रम, चिंता और अव्यवस्था आती है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि घर में रखे पुराने कपड़े कैसे बुरे वक्त को दस्तक देते हैं।
शुक्र ग्रह का कपड़ों से क्या है संबंध?
अगर जन्म कुंडली में शुक्र अच्छा है, तो व्यक्ति साफ, फैशनेबल, आकर्षक, रेशमी, चमकीले, ब्रांडेड, सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनता है। ऐसे लोगों को परफ्यूम लगाना, गहने पहनना और मेकअप करने का शौक होता है। इसके अलावा व्यक्ति सौंदर्य प्रेमी होता है।
वहीं, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह सही स्थिति में विराजमान नहीं होता है, उन्हें फैशन या पहनावे में कोई रुचि नहीं होती है। ऐसे लोग पुराने और फटे हुए कपड़े पहनते हैं। इन लोगों की अलमारी में भी कपड़े अव्यवस्थित रहते हैं। कोई भी चीज अपनी जगह पर नहीं रखी होती है। इसके अलावा शुक्र का कमजोर होना जीवन में सौंदर्य, प्रेम और सामाजिक आकर्षण की कमी को दिखाता है।
घर में पुराने कपड़े रखने के नुकसान
- लंबे समय तक घर में पुराने कपड़े हैं तो उससे परिवार में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- पुराने कपड़े किसी पुराने कष्ट, दर्द या विफलता से जुड़े होते हैं, जो अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा को घर में फैलाते हैं।
- राहु और केतु ग्रह के अशुभ प्रभावों के कारण भ्रम की स्थिति बढ़ती है।
- सही फैसले लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
- आर्थिक संकट और असफलताएं आने की संभावना बढ़ जाती है।
यदि आप घर में पुराने कपड़े रखने के अन्य नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शादी-कारोबार और सेहत से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, पंडित सुरेश पांडेय से जानें गायत्री मंत्र से जुड़े उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
40 mins agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
6 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
23 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines