Kaalchakra Today 19 September 2025: कभी-कभार घर में क्लेश होना आम बात है. लेकिन जब ये रोज का काम बन जाए और हर समय घर में क्लेश का वातावरण रहे, तो इसके पीछे कोई बड़ा कारण भी हो सकता है. शास्त्रों की मानें तो घर में क्लेश होने के मुख्य तीन कारण हैं. पहला कारण कुंडली में ग्रह दोष, दूसरा पितृदोष और तीसरा वास्तु दोष है. यदि व्यक्ति इन तीनों में से किसी भी एक दोष का सामना कर रहा होता है तो उसके घर में क्लेश होता ही है. साथ ही उसे मानसिक शांति नहीं मिलती है. ग्रह दोष तब लगता है, जब कुंडली में ग्रहों का अशुभ संयोग बनता है. इसके अलावा कुछ गलत आदतों के कारण भी ग्रह दोष लगता है. वहीं, पितरों, पूर्वजों व घर के बड़ों का अपमान करने के कारण पितृदोष लगता है. इसके अलावा वास्तु दोष घर में मौजूद चीजों को गलत दिशा व तरीके से रखने के कारण लगता है. हालांकि, नियमित रूप से कुछ उपायों को करके ग्रह दोष, पितृदोष और वास्तु दोष से बचा जा सकता है.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको ग्रह दोष, पितृदोष और वास्तु दोष के संकेत और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
सुबह-सुबह झगड़े होने का कारण
घर में उत्तर-पूर्व दिशा में बाथरूम होने से परिवार में सुबह होते ही झगड़े होने लगते हैं. ऐसे में व्यक्ति को सुबह के समय नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए. साथ ही घर में कपूर जलाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी.
ये भी पढ़ें- सिंह-कन्या-तुला में युति बनना 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ; नहीं सताएंगे मंगल-चंद्र, शुक्र-केतु और सूर्य-बुध
दोपहर में झगड़े होने का कारण
जिनकी कुंडली में सूर्य नीच का हो, सूर्य-राहु की युति, सूर्य-केतु की युति, सूर्य शनि के साथ हो, चौथे भाव में पापी ग्रह जैसे शनि, मंगल और राहु हो तो ऐसे लोगों के घर में दोपहर के समय क्लेश होता है. ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए. साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए.
शाम में झगड़े होने का कारण
जिन लोगों के घर में शाम होते ही झगड़े होने लगते हैं, उनके घर में बड़ा वास्तु दोष या पितृदोष हो सकता है. ऐसे लोगों का घर साफ नहीं रहता है. गृह क्लेश से बचने के लिए ये लोग घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय तिल के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही हर अमावस्या पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके अलावा घर में बना भोजन अमावस्या के दिन भूखे लोगों को खिलाएं. इससे आपको वास्तु दोष और पितृदोष से मुक्ति मिल सकती है.
यदि आप गृह क्लेश के अन्य कारणों और बचने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Surya Grahan: 21 सितंबर से 4 राशियों के कष्ट होंगे कम, सूर्य ग्रहण के साथ चंद्र का होगा राशि गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
26 mins agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
7 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
22 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
2 days agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines