Kaalchakra Today 6 June 2026: स्वास्तिक को सभी मंगल चिन्हों में सर्वाधिक प्रतिष्ठा प्राप्त है, जिसे विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है. शुभ कार्य की शुरुआत से पहले स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ होता है. भारतीय घरों में मंगल कार्यों के अवसर पर पूजा स्थान और दरवाजों की चौखट पर विशेष रूप से स्वास्तिक बनाने की परंपरा है. हालांकि, गलत तरीके व विधि से स्वास्तिक बनाना अशुभ होता है. इससे स्वास्तिक की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है.
आज 6 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको स्वास्तिक के महत्व और लाभ के साथ-साथ इससे जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं.
स्वास्तिक के प्रकार?
बता दें कि दायां और बायां यानी स्वास्तिक दो तरह के होते हैं. दाहिने स्वास्तिक को नर का प्रतीक माना जाता है, जबकि बायां स्वास्तिक नारी का प्रतीक है. इसके अलावा स्वास्तिक की खड़ी रेखा को सृष्टी की उत्पत्ति का प्रतीक माना जाता है, जबकि स्वास्तिक की आड़ी रेखा सृष्टि के विस्तार का प्रतीक है.
स्वास्तिक में लगने वाले 4 बिंदुओं को 4 दिशाओं का प्रतीक माना जाता है, जबकि इसकी चार रेखाएं चार वेदों को दर्शाती हैं. इसके अलावा स्वास्तिक का मध्य बिंदु विष्णु जी का नाभि कमल माना जाता है.
स्वास्तिक को कैसे बनाएं?
स्वास्तिक को 7 अंगुल, 9 अंगुल या 9 इंच के नाम में बनना चाहिए.
स्वास्तिक से जुड़े नियम
- स्वास्तिक को यदि टेढ़ा-मेढ़ा बना दिया जाए तो उसकी ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है.
- स्वास्तिक को उल्टा बनाने से घर में अशुभ घटनाएं घटने लगती हैं.
- कॉस या प्लस बनाकर बनाया स्वास्तिक शुभ नहीं होता है.
- स्वास्तिक के गलत प्रयोग का परिणाम तनाव, दरिद्रता, रोग, क्लेश और अशांति फैलाता है.
यदि आप स्वास्तिक से जुड़े अन्य नियम, लाभ और विभिन्न जरूरी बातों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
ये भी पढ़ें- Palmistry Grille Marks: हथेली पर जाली का डिजाइन बनना शुभ या अशुभ? 5 पर्वतों का अलग-अलग फल जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 mins agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
20 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
21 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines