हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: आज रामनवमी पर श्रीराम की कृपा से दूर होगा हर संकट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें शुभ मुहूर्त और उपाय

Kaalchakra Today: आज 27 मार्च 2026 को देशभर में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि भगवान राम को समर्पित है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आज राम जी की पूजा के शुभ मुहूर्त और उन्हें प्रसन्न करने के विभिन्न उपायों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 27 March 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए रामनवमी के पर्व का खास महत्व है, जो कि हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में इसी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था, जिसके बाद से इस तिथि पर राम जी के जन्म का उत्सव मनाने की परंपरा शुरू हो गई है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज 27 मार्च 2026, वार शुक्रवार को रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. मान्यता है कि राम जी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है. हालांकि, पूजा-पाठ के अलावा कुछ उपायों को करके भी राम जी को खुश किया जा सकता है.

आज 27 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको रामनवमी के दिन श्रीराम की पूजा के शुभ मुहूर्त और उन्हें प्रसन्न करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

रामनवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • समय- सुबह 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Prediction: चैत्र नवरात्रि के खत्म होने से पहले इन 4 राशियों का खुशियों से घर भरेंगी मां दुर्गा, ग्रहों का भी मिलेगा साथ

विज्ञापन

राम जी को खुश करने के उपाय

  • आज रामनवमी के दिन अपने घर में पूर्व या पश्चिम दिशा में राम दरबार की तस्वीर या प्रतिमा की स्थापना करें. सबसे पहले दरबार को साफ करें और उस पर चंदन, हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं. फिर पीले या लाल फूलों की माला अर्पित करें और राम जी को खीर या मेवे का भोग लगाएं. इसके बाद राम रक्षा स्तोत्र पढ़ें और राम दरबार की 3 बार परिक्रमा करें. ऐसा करने से आपको राम जी की विशेष कृपा जरूर प्राप्त होगी.
  • रामनवमी पर राम मंत्र, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें. इससे आपको अक्षण पुण्य की प्राप्ति होगी.
  • जो लोग हमेशा बीमार रहते हैं, उनको मन ही मन राम नाम का जाप करना चाहिए. सुबह-शाम 108 बार राम नाम का जाप करने से सेहत में सुधार होता है.
  • नौकरी नहीं है या जिस जॉब में हैं, वहां परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो श्रीराम के अवधेश नाम का मन ही मन जाप जरूर करें.

यदि आप राम जी को खुश करने के अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola