Kaalchakra: नौकरी जाने का सता रहा डर या हैं बेरोजगार? लग्न अनुसार करें पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए ये महाउपाय
Kaalchakra Today: क्या आप भी एक ही जगह पर नौकरी करते-करते थक गए हैं या जॉब नहीं मिल रही है? अगर हां, तो ऐसे में आप प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय द्वारा लग्न अनुसार बताए गए नौकरी से जुड़े महाउपाय कर सकते हैं, जिनसे आपको लाभ जरूर होगा.
Kaalchakra Today 15 April 2026: शास्त्रों में मानव जीवन से जुड़ी अधिकतर समस्याओं का उल्लेख मिलता है, जिन्हें सही समय पर पूरी विधि से करने के कारण व्यक्ति को लाभ जरूर होता है. यहां तक कि इसमें नौकरी न मिलना, नौकरी में अस्थिरता रहना, प्रमोशन न मिलना, सैलरी न बढ़ना, ऑफिस पॉलिटिक्स का बार-बार शिकार होना व नौकरी जाने का डर सताना आदि परेशानियों से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है.
विज्ञापन
आज 15 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको नौकरी से जुड़े महाउपायों के बारे में बता रहे हैं, जो व्यक्ति द्वारा अपने लग्न के अनुसार करने शुभ रहेंगे.
विज्ञापन
मेष लग्न
प्रभाव-
अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण नौकरी में अस्थिरता का सामना करना पड़ता है. साथ ही ये बार-बार नौकरी बदलते हैं.
सुझाव-
नौकरी का चुनाव करते वक्त बहुत अच्छे से सोच-विचार करें. साथ ही शुक्र, बुध और राहु की दशा में विशेष सावधानी बरतें.
अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण नौकरी में मन नहीं लगता है, लेकिन एक ही नौकरी में बिना तरक्की के लंबे समय तक रहना पड़ता है. नई नौकरी ढूंढना इनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है.
विज्ञापन
सुझाव-
कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करें.
तुला और धनु लग्न के लोगों से सावधान रहें.
उपाय-
भगवान शिव की उपासना करें.
किसी से सलाह लेकर पीला पुखराज धारण करना चाहिए, जिससे क्रिएटिविटी बढ़ेगी और नए अवसर आकर्षित होंगे.
21 शुक्रवार चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर खिलाएं.
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
यदि आप अन्य राशियों के जातकों द्वारा किए जाने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.