Kaalchakra Today 9 April 2026: पौराणिक शास्त्रों में जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति पाने के कई उपाय बताए गए हैं, जिसमें से एक छाया दान भी है. तेल से भरे एक बर्तन में अपनी छाया को देखकर उसे दान करने को छाया दान कहा जाता है, जो कि आमतौर पर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है. खासकर, शनिवार के दिन छाया दान करने से लाभ होता है.
आज 9 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको छाया दान से जुड़े उपाय व लाभ आदि के बारे में बताने जा रहे हैं.
छाया दान कब करना है शुभ?
- शनि की अशुभ दशा, साढ़ेसाती या महादशा चल रही है तो छाया दान करना शुभ होता है.
- छाया दान करने से अग्नि, जल और वाहन से होने वाली दुर्घटनाएं टलती हैं.
- राहु या केतु ग्रह अशुभ प्रभाव जीवन पर डाल रहे हैं तो छाया दान कर सकते हैं.
- राहु से कष्ट है तो छाया दान के साथ-साथ भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ होता है.
- अपने कर्मों का पछतावा है तो छाया दान करने से महालाभ हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी
छाया दान से जुड़े उपाय
- यदि आपके वैवाहिक जीवन में आएदिन क्लेश होता है तो एक कांसे का कटोरा लें. उसमें घी भरें और पति-पत्नी दोनों अपना चेहरा उसमें देखें. अब उस घी को किसी मंदिर में दान कर दें. अगर ये उपाय आप गुरुवार के दिन करते हैं तो वैवाहिक जीवन की तमाम परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है.
- दुर्घटनाओं से बचने के लिए मिट्टी के बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर शनिवार के दिन किसी मंदिर में दान कर दें. इस उपाय से आपको भय से भी मुक्ति मिल सकती है.
- कारोबार में घाटा हो रहा है या साझेदारों से विवाद है तो बुधवार के दिन पीतल के कटोरे में घी भरकर उसमें अपनी छाया को देखकर दान कर दें. इससे आपको कारोबार से जुड़ी तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.
यदि आप छाया दान से जुड़े अन्य उपायों व नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
10 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoDussehra 2026 Date: 19 या 20 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए विजयादशमी पर्व की सही तारीख और धार्मिक महत्व
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines