Kaalchakra Today 23 January 2026: बसंत पंचमी को हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व माना गया है, जो कि विद्या, वाणी, बुद्धि और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस बार आज 23 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है. माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करने से दिमाग तेज होता है और जीवन में सफल होने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि, कुछ उपायों को करके भी मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है.
आज 23 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बसंत पंचमी से जुड़े उपायों के बारे में बता रहे हैं.
बसंत पंचमी पर करने वाले उपाय
- परीक्षा का संबंध स्मरण शक्ति से है. बच्चों को अपनी स्मरण शक्ति को तेज करने के लिए सलाद और हरी सब्जियां खानी चाहिए. साथ ही गाय को हरी घास खिलाने से लाभ होता है.
- कुंडली में चंद्रमा (चंद्र ग्रह) के मजबूत होने से आत्मविश्वास बढ़ता है. चंद्र ग्रह को खुश करने के लिए आज भगवान शिव की पूजा करें और शिव चालीसा पाठ करें. साथ ही चांदी के गिलास में पानी पिएं. इसके अलावा अपनी किताबों में इमली के पत्ते रखें और अपने घर में स्फटिक के गणेश स्थापित करके हर रोज उन्हें दूर्वा चढ़ाएं.
- बसंत पंचमी के शुभ दिन बड़े बच्चे गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें. साथ ही अपने प्रिय विषय की किताब पढ़ें और कलम-कॉपी की पूजा करें. इसके अलावा मां सरस्वती के चरणों में मोर का पंख अर्पित करें.
- बच्चों को पढ़ा हुआ भी घबराहट के कारण याद नहीं रहता है तो उनको अपने पास कपूर और फिटकरी रखनी चाहिए.
- परीक्षा में जाने से पहले मीठी दही में तुलसी डालकर खाने से लाभ होता है.
- पढ़ाई और परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत के साथ-साथ गुरुवार को सवा मीटर पीले कपड़े में 2 किलो चने की दाल बांधकर लक्ष्मी-नारायण मंदिर में दें. ये उपाय आज से 5 गुरुवार लगातार करेंगे तो लाभ जरूर होगा.
- आत्मविश्वास की कमी है तो आज किसी भी मंदिर में आधा किलो दूध चढ़ाएं.
- जिन बच्चों को पढ़ा हुआ याद रखने में परेशानी होती है उनको हमेशा अपना सिर ढककर पढ़ाई करनी चाहिए.
यदि आप बसंत पंचमी के दिन करने वाले अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
14 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
16 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
17 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
22 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines