Kaalchakra Today 26 March 2026: आज 26 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है, जो कि मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महागौरी को समर्पित है. आज व्रत रखने और पूजा-पाठ करने के साथ-साथ कन्या पूजन करना भी शुभ होता है. मान्यता है कि कन्याओं की पूजा करने, उन्हें खाना खिलाने व दान देने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं. साथ ही भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखती हैं. हालांकि, कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को कुछ विशेष चीजें दान में देना शुभ होता है. इससे जीवन की विभिन्न समस्याओं का अंत होता है.
आज 26 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को दान में क्या देना चाहिए और उससे क्या लाभ होता है.
कन्याओं को क्या दान करना चाहिए?
- सुहाग की लंबी उम्र के लिए चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन करते हुए कन्याओं को श्रृंगार की सामग्री और सफेद फूल दें.
- पैसों की परेशानी है तो कन्या पूजन करते हुए कन्याओं को श्रृंगार सामग्री के साथ गुलाब का फूल देना चाहिए.
- यदि आपका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है या मन परेशान रहता है तो नवरात्रि में कन्या पूजन करते समय कन्याओं को मीठे फलों को दान करें. इससे न सिर्फ आपको सफलता मिलेगी, बल्कि मन भी शांत रहेगा.
- जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, इसके लिए कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को लाल या पीले रंग के फलों का दान करें.
- मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को नारियल और केले का दान कर सकते हैं.
- पाप और बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि में कन्या पूजन करते हुए कन्याओं को खीर, हलवा या केसर वाले चावल जरूर खिलाएं.
आज या कल, राम नवमी कब है?
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, आज 26 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, जबकि कल 27 मार्च 2026 को नवमी तिथि है. वहीं, रामनवमी का पर्व कल 27 मार्च 2026 को मनाना शुभ रहेगा.
यदि आप जानना चाहते हैं कि कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को और कौन-कौन सी चीजें दान में देना शुभ रहेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
11 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
12 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
14 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
15 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
17 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines