Kaalchakra: शिव हुए खुश तो धनवान बनेंगी 12 राशियां, पंडित सुरेश पांडेय से जानें फूल के उपाय

Kaalchakra News24 Today: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनके प्रिय फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय आपको से जानते हैं शिव जी को कब-कब कौन-कौन से फूल चढ़ाने चाहिए।

Kaalchakra News24 Today

जानें फूलों से कैसे मिलेगा पूजा का महाफल...

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी को प्रसन्न करना बेहद आसान है। यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से शिव जी को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाता है, तो उसके ऊपर महादेव सदा अपनी कृपा बनाकर रखते हैं। खासतौर पर शिव जी को उनके प्रिय फूल चढ़ाने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं 12 राशियों के जातकों को कब-कब शिव जी को कौन-कौन से फूल चढ़ाने चाहिए। साथ ही आपको उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी पता चलेगा।

विज्ञापन

कौन-सा फूल बनाएगा बिगड़े काम?

  • शादी होने के बाद वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ रही हैं, तो ऐसे में भगवान शिव को हरसिंगार, केसर, धतूरे या बेल के फूल अर्पित करना लाभदायक रहेगा।
  • घर में सुख, समृद्धि और धन लाभ के लिए भगवान शिव को आंकड़े के फूल चढ़ाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य गोचर से 3 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, पैसों के लिए पड़ेगा तरसना!

  • जीवन में सभी तरह की सुविधाएं चाहिए, तो शिव जी को चमेली के फूल चढ़ाएं।
  • यदि आप कर्ज से परेशान हैं, तो कर्ज मुक्ति के लिए शिव जी को कमल, शंखपुष्पी या बेलपत्र चढ़ाना शुभ रहेगा।
  • जिन लोगों की संतान नहीं हो रही है, वो संतान प्राप्ति के लिए भोलेनाथ को धतूरे का लाल फूल चढ़ाएं। मार्केट में यदि धतूरे का लाल फूल नहीं मिलता है, तो ऐसी परिस्थिति में शिव जी को आप धतूरा भी चढ़ा सकते हैं।
  • तनाव, डिप्रेशन और मानसिक रोगों से छुटकारा पाने के लिए भोलेनाथ को शेफालिका के फूल चढ़ाएं।
  • जो लोग नियमित रूप से शिव जी को जूही के फूल चढ़ाते हैं, उन्हें जीवन में कभी भी अन्न और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • जीवन में सदा सुख और शांति बनी रहे, इसके लिए साधक को महादेव की सफेद कमल के फूलों से पूजा करनी चाहिए।
  • जो लोग नियमित रूप से महादेव को 3 पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाते हैं, उन्हें हर कार्य में भाग्य का साथ मिलता है। इसके अलावा जीवन में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

शिव जी को प्रसन्न करने के अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ