Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: देवी-देवताओं की पूजा पाठ से हिंदू धर्म के लोगों की खास आस्था जुड़ी है। माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से भगवान की उपासना करते हैं, उनके जीवन में सदा सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा शास्त्रों में जीवन से जुड़ी हर एक समस्या के समाधान के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें करने से साधक को अपनी हर एक समस्या से छुटकारा मिल जाता है। शास्त्रों में तरक्की हासिल करने के भी कई उपायों के बारे में बताया गया है।
हालांकि कई धर्म गुरु और पंडितों का मानना है कि शास्त्रों में बताए गए ज्यादातर उपायों का उल्लेख विज्ञान में भी है। देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करने का अपना वैज्ञानिक पहलू भी है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको आस्था और विज्ञान के बीच के कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नियमित रूप से सूर्य देव को जल से अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से साधक को जीवन में अपार सफलता मिलती है। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। साइंस के अनुसार, सूर्य की किरणों में रोगनाशक गुण होते हैं, जिससे शरीर में मौजूद सूक्ष्म से सूक्ष्म जीवाणु भी नष्ट हो जाते हैं। साथ ही शरीर को विटामिन-डी मिलता है।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: बुध-गुरु वक्री से 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, पैसों की कमी के कारण सेहत होगी खराब!
व्रत रखने के लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत रखने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में सुख-शांति बनी रहती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, व्रत के दौरान बॉडी में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है, जिससे वजन तेजी से घटता है। साथ ही मेटाबॉलिक रेट में 3 से 14 फीसदी तक की बढ़ोतरी होती है।
तुलसी पूजा का महत्व
विज्ञान में बताया गया है कि जिन लोगों के घर में तुलसी का पौधा होता है, उन्हें मौसमी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। तुलसी में औषधि गुणों की उच्च मात्रा होती है, जिससे वातावरण शुद्ध रहता है। जो लोग नियमित रूप से तुलसी का सेवन करते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे की पूजा करने घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। घरवालों को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
यदि आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि पूजा-पाठ में क्यों घंटी और शंख बजाए जाते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Mars Transit 2024: दिवाली के बाद हुआ इन 3 राशियों का भाग्योदय, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
16 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
17 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
21 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines