Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन माह का विशेष महत्व होता है। इस दौरान महादेव की आराधना करने से प्रत्येक साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होता है, जिस दिन उनकी उपासना करने से व्यक्ति को मनोवांछित वरदान भी मिल सकता है। आज शनिवार का दिन है, जोकि शनि देव को समर्पित है। ऐसे में आज के दिन भगवान शंकर और कर्मफल दाता की पूजा करना हर एक व्यक्ति के लिए अतिशुभ रहेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको शनि देव और भगवान शिव की पूजा और उन्हें प्रसन्न करने के विभिन्न प्रभावशाली उपायों के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: शिवरात्रि के दिन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! प्राप्त होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
शनि की साढ़ेसाती के उपाय
सावन के पहले शनिवार शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा के नकारात्मक प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए आप पंचामृत से शनि देव का अभिषेक करें। इसी के साथ शनि के 12 नाम और शिव तांडव का जाप करें।
धन प्राप्ति के उपाय
शनि के 9 मंदिरों में एक-एक घंटा चढ़ाएं। नमक, सत्तू और काले तिल को साथ में बांधकर दान कर दें। इसके अलावा चांदी के बर्तन में शहद और पीतल के बर्तन में गुड़ भरकर दान करें। इसी के साथ शिव जी के नाम का जाप करें। ऐसा करने से आपको शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है। महादेव और शनि देव की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आपको कुछ ही समय में पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
सुख-समृद्धि के उपाय
शनिवार को पीपल की पूजा और पीपल की 7 परिक्रमा करें। शालिग्राम जी के सामने 5, भगवान शिव के सामने 3 और शनि मंदिर में 8 दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर-परिवार में सुख, समृद्धि और धन-संपत्ति का वास होगा।
शनि देव और भगवान शिव को प्रसन्न करने के अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन के पहले शनिवार भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, शनि देव और शिव जी दोनों हो जाएंगे क्रोधित!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines