Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सप्ताह के हर एक दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ होता है। सावन के पवित्र मास में महादेव की उपासना करना भी लाभदायक होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन के दौरान घर में कुछ विशेष चीजों को रखना अच्छा होता है। खासतौर पर भगवान शिव, देवी पार्वती, शिवलिंग और शिव परिवार की प्रतिमा को घर में स्थापित करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा कार्तिकेय जी के साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की मूर्ति की नियमित रूप से पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही 12 राशियों के लोगों के घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि सावन के दौरान महादेव जी की कैसी प्रतिमा रखने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, संपत्ति और धन-धान्य का वास होगा।
अच्छी सेहत के लिए स्थापित करें ये मूर्ति
तीन पैर, सात हाथ, दो सिर वाली भगवान शिव की अग्नि स्वरूप मूर्ति को घर में रखने और नियमित रूप से पूजा करने से अन्न की प्राप्ति होती है। घरवालों को कभी भी खाने के लिए भटकना नहीं पड़ता है। इसके अलावा परिवारवालों की सेहत भी अच्छी रहती है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: अगस्त में कब है भानु सप्तमी? जानें व्रत, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
कैसी शिव जी की प्रतिमा से भरेगा घर का भंडार?
एक पैर, चार हाथ, तीन नेत्र और हाथ में त्रिशूल वाली शिव जी की मूर्ति, जिनके उत्तर दिशा की ओर भगवान विष्णु और दक्षिण दिशा की ओर भगवान ब्रह्मा हों। ऐसी मूर्ति को घर में स्थापित करने और नियमित रूप से उनकी पूजा करने से सभी बीमारियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सेहत अच्छी रहती है और पैसों की कमी से छुटकारा मिलता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी की ऐसी मूर्ति की रोजाना उपासना करने से अविवाहित लोगों को एक अच्छा पार्टनर मिल सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
संतान सुख के लिए करें इस मूर्ति की पूजा
जो व्यक्ति शिव और मां पार्वती की बैल पर बैठी मूर्ति की पूजा करता है, उसको संतान सुख मिलता है। इसके अलावा सावन में शिव जी और देवी पार्वती की बैल पर बैठी मूर्ति को घर में लाने से बच्चों की बुद्धि का विकास होता है और बच्चे आज्ञाकारी होते हैं।
सावन में शिव जी की कौन-सी प्रतिमा की पूजा करने से क्या लाभ मिलता है, इस बारे में जानने के लिए देखें ये वीडियो।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 71 साल बाद शिव जी होने जा रहे हैं इन 5 राशियों पर मेहरबान! सावन पर बना ये महासंयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
8 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines