Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सावन के पवित्र मास में हर साल नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 9 अगस्त 2024 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ नागों की पूजा करना शुभ होता है। मान्यता है कि नागों की पूजा करने से कुंडली में राहु-केतु का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही कालसर्प दोष से भी छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से साधक को अपनी विभिन्न समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको नाग पंचमी के 12 राशियों के प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपके जीवन में धन-धान्य और सुख-शांति का वास हो सकता है।
कानूनी मामलों से छुटकारा पाने के उपाय
लंबे समय से यदि आप किसी कानूनी मामले के चलते परेशान हैं या किसी तरह का मानसिक कष्ट है, तो ऐसे में आज यानी नाग पंचमी के दिन एक, आठ या नौमुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभदायक रहेगा। इसके अलावा दो रंग वाले कंबल और गर्म कपड़े गरीबों का धान करें। इससे जल्द ही आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Nag Panchami: नाग पंचमी पर बना अद्भुत संयोग, 5 राशियों पर मेहरबान हुए नाग देवता!
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपाय
जो लोग लंबे समय से पैसों की कमी के कारण परेशान हैं या सामाजिक स्थिति अच्छी नहीं है, तो ऐसे में चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें। आज नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का दूध से रुद्राभिषेक करें। इसी के साथ घर में महिलाएं हरिवंश पुराण का पाठ करें। इस उपाय से धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।
करियर में तरक्की पाने के उपाय
आज नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का दूध से अभिषेक और पक्षियों को बाजरा खिलाना शुभ रहेगा। इसी के साथ तीन, आठ या नौमुखी रुद्राक्ष धारण करना भी लाभदायक रहेगा। इस उपाय से नौकरी में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। साथ ही करियर में भी तरक्की मिल सकती है।
संतान सुख के उपाय
जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिल रहा है, वो आज से 40 दिन तक सरस्वती चालीसा का पाठ करें। इसी के साथ घर में तुलसी का पौधा लगाएं और जरूरतमंद लोगों को पीले वस्त्र का दान करें। इस उपाय से आपको जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के उपाय
जिन लोगों के घर में हर समय क्लेश रहता है या प्रेम जीवन में लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, वो आज नाग पंचमी के दिन चावल और सफेद कपड़ों का दान करते हैं, तो उन्हें अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार में शांति और खुशहाली बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Vastu Shastra: घर की इन दिशाओं में रखें ये 5 मूर्तियां, संपत्ति में होगी वृद्धि, बरसेंगे पैसे!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
4 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
5 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
6 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
8 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
23 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines