---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Nag Panchami: नाग पंचमी पर बना अद्भुत संयोग, 5 राशियों पर मेहरबान हुए नाग देवता!

Nag Panchami: साल 2024 में आज नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। जो अपने आप में बेहद खास है, क्योंकि इस दिन एक साथ कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं इस बार नाग पंचमी के दिन कौन-कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है और उससे किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।  

---खबर नीचे जारी है---

Nag Panchami 2024: सावन का पावन महीना चल रहा है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की आराधना की जाती है। सावन के पावन महीने में नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 9 अगस्त 2024 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएग। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ नागों की पूजा करना भी शुभ होता है। हालांकि इस बार नाग पंचमी का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र, रवि पुष्य योग, शिववास योग, करण योग, साध्य योग, बव और बालव का संयोग बन रहा है। इसके अलावा त्रिग्रही योग का भी निर्माण हो रहा है। आज हम उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सावन में नाग पंचमी पर बने शुभ योग से लाभ हो सकता है।

सिंह राशि में बना त्रिग्रही योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 19 जुलाई को सिंह राशि में बुध का गोचर हुआ था। जहां वह 22 अगस्त 2024 तक विराजमान रहेंगे। जबकि सूर्य देव 16 जुलाई से सिंह राशि में भ्रमण कर रहे हैं, जहां वह 16 अगस्त तक रहेंगे। वहीं 31 जुलाई को शुक्र देव ने सिंह राशि में गोचर किया था, जहां वह 25 अगस्त तक रहेंगे। ऐसे में सिंह राशि में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह के होने से त्रिग्रही योग बना है। खास बात ये है कि सावन में नाग पंचमी के दिन सिंह राशि में आज से करीब 50 साल पहले त्रिग्रही योग बना था। ऐसे में इस दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

इसके अलावा सिंह राशि में शुक्र देव और बुध ग्रह के विराजमान होने से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं कुंभ में शनि के गोचर और कर्क राशि में सूर्य के होने से शश राजयोग बन रहा है।

ये भी पढ़ें- नाग पंचमी पर 5 ग्रहों की चाल से बना संयोग! ये 3 राशियां होंगी धनवान!

---खबर नीचे जारी है---

इन 5 राशियों को होगा लाभ!

मेष राशि

परिवार में किसी का रिश्ता तय होने के कारण घर में खुशी का वातावरण रहेगा। लंबे समय से जिन लोगों को नौकरी की तलाश थी, आखिरकार उनकी खोज पूरी होगी। कुंडली में तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेसमैन की नई डील सफलतापूर्वक पूरी हो सकती है, जिससे अपार धन की प्राप्ति होगी।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

नौकरीपेशा लोगों को विदेश की किसी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। जहां पद और सैलरी दोनों में बढ़ोतरी होगी। बड़े बुजुर्गों की लंबे समय से सेहत खराब चल रही है, तो धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। परिवारवालों के साथ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, तो समाधान मिल सकता है।

सिंह राशि

घरवालों के बीच चल रही अनबन खत्म होगी। एक बार फिर परिवारवालों के बीच प्यार बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से खुश होंगे। आने वाला समय आर्थिक दृष्टि के लिहाज से अच्छा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी पुरानी बीमारी के दर्द से शादीशुदा लोगों को छुटकारा मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

दुकानदारों को आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से यदि आपकी माता का स्वास्थ्य सही नहीं है तो चिंता न करें, धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार होने लगेगा। बड़े भाई को करियर में तरक्की मिल सकती है।

तुला राशि

परिवारवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों को दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके सकारात्मक का एहसास होगा। नया घर खरीदने का सपना नौकरीपेशा लोगों का पूरा हो सकता है। आलस को त्याग के आगे बढ़ेंगे, तो कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- नाग पंचमी पर करें इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन; दूर होगा कालसर्प दोष, बरसेगा धन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 09, 2024 09:27 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola