Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: शास्त्रों में जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए अचूक व प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि शास्त्रों में बताए गए उपायों को यदि विधिपूर्वक व्यक्ति करता है, तो उसका सकारात्मक असर जीवन पर जरूर पड़ता है। यहां तक कि पैसों की कमी से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में भी बताया गया है। आज के समय में कई लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में कुछ उपायों को करके हमेशा-हमेशा के लिए आर्थिक तंगी की समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको धन प्राप्ति के प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 12 राशियों के जातक कर सकते हैं।
घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के घर में श्रीयंत्र होता है, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। कहा जाता है जहां पर श्रीयंत्र मौजूद होता है, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर की उत्तर दिशा में श्रीयंत्र को स्थापित करना चाहिए। इसी के साथ रोजाना श्रीयंत्र की पूजा करें। इससे घरवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में सुख-शांति व खुशहाली बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: आज से 5 राशियों पर मंडराया संकट! 23 सितंबर तक सूर्य-बुध और केतु से रहना होगा सावधान
गले में 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें
शास्त्रों में 14 मुखी रुद्राक्ष का खास महत्व है। इसे धारण करने से देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। लेकिन इसे धारण करने के भी कई नियम हैं। 14 मुखी रुद्राक्ष को हमेशा सोने में जुड़वा के धारण करना चाहिए। इसे पहनने से पहले इसे गंगाजल और कच्चे दूध के मिश्रण से शुद्ध कर लेना चाहिए। शुद्ध करने के बाद रुद्राक्ष को गले में धारण करने से इसका प्रभाव और बढ़ जाता है। इससे धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे साधक को जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं
माना जाता है कि जो भूखे व्यक्ति को भोजन कराता है, उन्हें दान देता है, उनसे माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन भूखे व्यक्ति को भोजन जरूर कराएं। इसी के साथ उन्हें अन्न, वस्त्र व धन का दान करें। दरअसल, शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए किए गए उपायों का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है।
धन प्राप्ति के अन्य उपायों के बारे में यदि आप विस्तार से जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- सूर्य-बुध की कृपा से 5 राशियों का हुआ भाग्योदय, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
13 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
16 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
20 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines