Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: रत्न शास्त्र में 9 रत्न और 84 उपरत्नों का वर्णन किया गया है। प्रत्येक रत्न का संबंध अलग-अलग ग्रह से है। 9 रत्नों में नीलम का खास महत्व है, जिसका संबंध शनि देव से है। माना जाता है कि जिन लोगों को नीलम सूट करता है, उन्हें जीवन में बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। व्यक्ति का मन शांत रहता है और हर काम में सफलता मिलती है। लेकिन हर किसी को नीलम धारण नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों के लिए ये अशुभ भी रहता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन लग्न वाले लोगों को नीलम धारण करना चाहिए। साथ ही आपको नीलम के महत्व और लाभ के बारे में भी पता चलेगा।
कब धारण करना चाहिए नीलम?
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि किसी मुख्य भाव का कारक है, तो उस भाव को मजबूत करने के लिए नीलम धारण करना चाहिए। इससे आपका मन शांत रहेगा और मन में तीव्रता आएगी। नीलम रत्न पहनने वाला व्यक्ति हर काम को गंभीरता से करता है।
शास्त्रों में शनि को रिसर्च का कारक माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति पंडित जी के कहने पर नीलम धारण करता है, तो रिसर्च के काम में व्यक्ति अच्छा प्रदर्शन करता है। नीलम में एल्यूमीनियम, ऑक्साइड, क्रोमियम पाया जाता है, जो दिमाग को तेज करता है।
ये भी पढ़ें- Video: मिथुन समेत इन 4 राशियों की आज से इनकम में होगी बढ़ोतरी! करें ये उपाय
किस लग्न के लोगों को नीलम धारण करना चाहिए?
वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ लग्न वाले लोगों के लिए नीलम धारण करना अच्छा रहता है।
नीलम धारण करने के फायदे
- नीलम जिस व्यक्ति के लिए शुभ होता है, उसे धन, संपत्ति, सुख, यश, मान-सम्मान, आयु, बुद्धि और वंश आदि का वरदान मिलता है।
- व्यक्ति को रोग और दरिद्रता से मुक्ति मिलती है।
- मुख की कांति और आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- नीलम पहनने से नौकरी करने वालों की जॉब में स्थिरता आती है।
- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी नीलम धारण करना शुभ माना जाता है।
नीलम रत्न के अन्य फायदों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ये वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, सेहत होगी खराब!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
13 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
15 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines