Kaalchakra: नीलम किसे बनाएगा धनी और किसको कंगाल? पंडित सुरेश पांडेय से जानें कब करें धारण

Kaalchakra News24 Today: रत्न शास्त्र में नीलम का खास महत्व है, जिसका संबंध कर्मफल दाता शनि से है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं किन-किन परिस्थितियों में नीलम धारण करना शुभ माना जाता है।

Kaalchakra News24 Today

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: रत्न शास्त्र में 9 रत्न और 84 उपरत्नों का वर्णन किया गया है। प्रत्येक रत्न का संबंध अलग-अलग ग्रह से है। 9 रत्नों में नीलम का खास महत्व है, जिसका संबंध शनि देव से है। माना जाता है कि जिन लोगों को नीलम सूट करता है, उन्हें जीवन में बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। व्यक्ति का मन शांत रहता है और हर काम में सफलता मिलती है। लेकिन हर किसी को नीलम धारण नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों के लिए ये अशुभ भी रहता है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन लग्न वाले लोगों को नीलम धारण करना चाहिए। साथ ही आपको नीलम के महत्व और लाभ के बारे में भी पता चलेगा।

विज्ञापन

कब धारण करना चाहिए नीलम?

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि किसी मुख्य भाव का कारक है, तो उस भाव को मजबूत करने के लिए नीलम धारण करना चाहिए। इससे आपका मन शांत रहेगा और मन में तीव्रता आएगी। नीलम रत्न पहनने वाला व्यक्ति हर काम को गंभीरता से करता है।

शास्त्रों में शनि को रिसर्च का कारक माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति पंडित जी के कहने पर नीलम धारण करता है, तो रिसर्च के काम में व्यक्ति अच्छा प्रदर्शन करता है। नीलम में एल्यूमीनियम, ऑक्साइड, क्रोमियम पाया जाता है, जो दिमाग को तेज करता है।

विज्ञापन

किस लग्न के लोगों को नीलम धारण करना चाहिए?

वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ लग्न वाले लोगों के लिए नीलम धारण करना अच्छा रहता है।

विज्ञापन

नीलम धारण करने के फायदे

  • नीलम जिस व्यक्ति के लिए शुभ होता है, उसे धन, संपत्ति, सुख, यश, मान-सम्मान, आयु, बुद्धि और वंश आदि का वरदान मिलता है।
  • व्यक्ति को रोग और दरिद्रता से मुक्ति मिलती है।
  • मुख की कांति और आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • नीलम पहनने से नौकरी करने वालों की जॉब में स्थिरता आती है।
  • राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी नीलम धारण करना शुभ माना जाता है।

नीलम रत्न के अन्य फायदों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ये वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ