Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: हर एक व्यक्ति के लिए उसका जन्मदिन बहुत खास होता है। अपने इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए जहां कुछ लोग दोस्तों संग पार्टी करते हैं, तो कुछ परिवारवालों के साथ समय बिताते हैं। शास्त्रों में भी जन्म की तिथि और वार का खास महत्व है। इनकी मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़े कई राज पता चल सकते हैं।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन जन्मे लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। साथ ही आपको उन उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से आप अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।
सोमवार
जिन लोगों का जन्म सोमवार को हुआ है, उन पर चंद्रमा का प्रभाव ज्यादा रहता है। ऐसे लोग सुंदर नेत्र वाले, बुद्धिमान, गौरवर्ण, चंचल स्वभाव, वात प्रकृति वाले, मीठा बोलने वाले और दोस्तों के प्रिय होते हैं। ऐसे लोग सोच-समझकर बात करते हैं, क्योंकि ये परिस्थितियों का अंदाजा आसानी से लगा लेते हैं।
उपाय- सोमवार को जन्मे लोगों को अपने घर के आस-पास गंदा पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। कांच की बोतल में वर्षा का पानी भरकर अपने घर में रखना चाहिए। इसके अलावा सोमवार को मीठा दूध पीने से बचना चाहिए। सफेद सुगंधित पौधे घर में लगाना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: शनि की राशि में चंद्र गोचर से पहले 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, कम होगा तनाव!
मंगलवार
मंगलवार को जन्मे लोग कोई भी काम सोच-विचार करने के बाद ही करते हैं। ये लोग जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। इन्हें मंगल का शुभ प्रभाव 28वें या 32वें वर्ष में जाकर ही मिलता है।
उपाय- यदि आप चाहते हैं कि आपको जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो, तो लाल कपड़े में सौंफ बांधकर बेडरूम में रख दें। मंगलवार को हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर मस्तक पर लगाएं। इसके अलावा बंदरों को गुड़ और चने खिलाना भी शुभ रहेगा।
बुधवार-
ये दिन गणेश जी को समर्पित है। जिन लोगों का जन्म बुधवार को हुआ है, उन्हें उम्र के 8वें और 22वें पड़ाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन लोगों का भाग्योदय 32वें पड़ाव के बाद होता है।
उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं। बुधवार को ही हरे रंग की चूड़ियां किन्नरों को दें। हरी सब्जियां और हरा चारा गाय को खिलाएं। इसके अलावा फिटकरी को पानी में घोलकर कुल्ला करें।
अन्य दिन के महत्व के बारे में यदि आप विस्तार से जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Shani Chandra Yuti 2025: मार्च में बनेगी शनि-चंद्र की युति; इन 3 राशियों की होगी चांदी, बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
3 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
19 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
21 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
22 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines