Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो महिलाएं पूरी निष्ठा से ये व्रत रखती हैं, उनके पति की आयु बढ़ती है। इसी के साथ कपल के बीच प्रेम भी बढ़ता है। करवा चौथ का व्रत सूरज निकलने से लेकर चांद निकलने तक पूरे दिन रहता है। सुबह देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद शाम में चंद्र देव और देवी करवा की पूजा की जाती है। वहीं रात में जब चांद निकल जाता है, तो चंद्र देव को पानी से अर्घ्य दिया जाता है। छलनी से चांद को देखा जाता है और फिर पति को भी छलनी से देखते हैं। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला जाता है।
हालांकि हर शहर में चांद निकलने का समय एक दूसरे से अलग होता है। कहीं एक या दो मिनट पहले चांद निकलता है, तो कहीं कुछ समय बाद चांद दिखाई देता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल करवा चौथ का चांद किस शहर में किस समय निकलेगा। इसी के साथ आपको देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त भी पता चलेगा।
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस बार चतुर्थी तिथि का आरंभ सुबह 6 बजकर 25 मिनट से हो गया है, जिसका समापन रात 7 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसी वजह से आज यानी 20 अक्टूबर 2024 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है।
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त आज कुल 1 घंटे 16 मिनट तक ही है। आज शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 7 बजकर 2 मिनट के बीच आप देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Zodiac Sign: दिवाली से पहले इन 3 राशियों का निकलेगा दिवाला! चंद्रमा-गुरु की युति से बना गजकेसरी योग
कब होगा चंद्रोदय?
- दिल्ली- रात 7:53
- जयपुर- रात 8:05
- मुंबई- रात 8:36
- नोएडा- रात 7:52
- कोलकाता- रात 7:22
- पटना- रात 7:29
- लखनऊ- रात 7:42
- चंडीगढ़- रात 7:48
- इंदौर- रात 8:15
- अहमदाबाद- रात 8:22
- देहरादून- रात 7:24
- शिमला- रात 7:47
- चेन्नई- रात 8:18
- बेंगलुरू- रात 8:30
- रायपुर- रात 7:43
- लुधियाना- रात 7:52
- कानपुर- रात 7:47
यदि आप जानना चाहते हैं कि करवा चौथ के व्रत का पारण कैसे करना चाहिए, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया कब? जानें पूजा का सही मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
माघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
3 mins agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
58 mins agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
2 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
4 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
6 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
21 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines