Kaalchakra: किस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से दूर होंगे ग्रह दोष? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra News24 Today: देश में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जिनसे शिव भक्तों की खास आस्था जुड़ी है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और उनके दर्शन करने के महत्व व लाभ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Kaalchakra News24 Today

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए देश में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंग का खास महत्व है, जिनके दर्शन करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि भगवान शिव जी ने जिन-जिन स्थान पर स्वयं प्रकट होकर भक्तों को दर्शन दिए थे, उन जगहों पर ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई है। भक्तों का मानना है कि ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से उन्हें ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा जीवन में आ रही परेशानियां भी कम होने लगती हैं।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि देश में कहां-कहां ज्योतिर्लिंग हैं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि किस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से किस ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

12 ज्योतिर्लिंग कौन-कौन से हैं?

  • झारखंड- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
  • नासिक- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
  • उज्जैन- ओंकारेश्वर व अमलेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • शैल पर्वत- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
  • गुजरात- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
  • क्षिप्रा नदी के समीप- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • वाराणसी- विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग
  • दारुकावन- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • औरंगाबाद- घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • तमिलनाडु- रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
  • उत्तराखंड- केदारनाथ ज्योतिर्लिंग
  • गोदावरी तट- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: बसंत पंचमी से पहले चंद्र चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत! गुरु की राशि मीन में करेंगे गोचर

ज्योतिर्लिंग दर्शन के लाभ

वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

नवग्रहों को प्रसन्न करने के लिए वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं, उन्हें ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। साधक ही सेहत अच्छी रहती है और पापों से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इससे मंगल दोष से छुटकारा मिलता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

जिन लोगों की कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से खास फायदा हो सकता है। इससे गुरु ग्रह की स्थिति और भाग्य प्रबल होगा और जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

अन्य 9 ज्योतिर्लिंग के महत्व के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ