Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: गणपति बप्पा के भक्तों के लिए गणेश चतुर्दशी पर्व का खास महत्व है। गणेश उत्सव का त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार 7 सितंबर 2024 से गणेश चतुर्थी पर्व का आरंभ हो गया है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी यानी गणपति विसर्जन के दिन 17 सितंबर 2024 को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन 10 दिनों के दौरान कुछ विशेष उपायों को करने से गजानन जी को प्रसन्न किया जा सकता है, जिनेक आशीर्वाद से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको गजानन को प्रसन्न करने के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 12 राशियों के जातक कर सकते हैं।
बिजनेस को बढ़ाने के उपाय
जिन लोगों का साझेदारी में बिजनेस है और पार्टनर से हर समय लड़ाई रहती है, उन्हें भगवान गणेश को पीपल का पत्ता चढ़ाना चाहिए। पीपल का पत्ता चढ़ाते समय 21 बार ‘ॐ वक्रतुंडाय नम:’ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने मात्र से बिजनेस पार्टनर संग चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। साथ ही कारोबार का भी विस्तार हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Gochar 2024: मालव्य योग से 3 राशियों के धन-करियर में होगी वृद्धि! शुक्र भी रहेंगे मेहरबान
कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय
अंगूर की बेल का पत्ता भगवान गणेश को अर्पित करने से कर्ज से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले पत्ते को गंगाजल से धो लें। फिर उसे भगवान को अर्पित करें। इस दौरान ‘ऊँ गुहाग्रजाय नम:’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद पीली मिठाई और मूंग की साबुत दाल बप्पा को चढ़ाएं।
शीघ्र विवाह के लिए उपाय
जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है, वो यदि विधिपूर्वक गणेश जी की उपासना करते हैं, तो उन्हें जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भगवान की पूजा करने के लिए सबसे पहले एक बेलपत्र लें। उसके ऊपर कुमकुम और पीला चंदन लगाएं। ‘ऊँ उमापुत्राय नम:’ का जाप करते हुए बप्पा को बेलपत्र अर्पित करें। इसी के साथ देवता को मोदक और बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के उपाय
एक सफेद कनेर का फूल और पत्ता लें। उसे गंगाजल से शुद्ध करें। उसे भगवान गणेश के सामने रख दें। इस दौरान ‘ॐ गजमुखाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इसी के साथ बप्पा को शहद और गाय के शुद्ध घी से बनी चीजों का भोग लगाएं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। साथ ही पार्टनर संग रिश्ते में मजबूती आएगी।
पैसों की कमी से लेकर गृह क्लेश से छुटकारा पाने आदि उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Shukra Surya Yuti: 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात! शुक्र के नक्षत्र में होगा दो ग्रहों का मिलन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
14 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
16 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
17 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
21 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines