---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: खराब बुध का 12 राशियों पर कैसे पड़ता है प्रभाव? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: मस्तिष्क, बुद्धि और त्वचा के दाता बुध का ज्योतिष में खास स्थान है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं खराब बुध का 12 राशियों पर कैसे प्रभाव पड़ता है।

---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: ज्योतिष में सूर्य, चंद्र, बुध, मंगल, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु 9 ग्रहों का उल्लेख है। माना जाता है कि जब ये ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। आमतौर पर लोग शनि, राहु और केतु को अशुभ फल प्रदान करने वाले ग्रह मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत नहीं होती है, उन्हें जीवन में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर उन्हें बोलने में समस्या, नसों में पीड़ा, बहरापन, जीभ, मुख, गले और नाक से संबंधित आदि रोग होते हैं।

बुध के कारण व्यक्ति का मस्तिष्क, बुद्धि और त्वचा प्रभावित होती है। इसके अलावा बुध का करियर पर भी प्रभाव पड़ता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको ये बता रहे हैं कि बुध का किन-किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ता है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष अग्नि तत्व वाली राशि है, जो मंगल द्वारा शासित होती है। जिनकी कुंडली में बुध मेष राशि का होता है, वो बोलने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है। ये लोग आमतौर पर जल्दबाजी में फैसले लेते हैं, जिसके कारण इन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वृषभ राशि

जिनकी कुंडली में वृषभ राशि में बुध होता है, उनमें धैर्य की कमी होती है। ऐसे लोगों को क्रोध बहुत जल्दी आता है। ये लोग आसानी से बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाते हैं।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि का स्वामी है। कुंडली में मिथुन राशि में अगर बुध है, तो ऐसे लोगों का मन चंचल होता है। ऐसे लोग हर वाद-विवाद को जीतने की क्षमता रखते हैं। ये लोग स्वतंत्र होकर काम करना पसंद करते हैं।

कर्क राशि

जिनकी कुंडली में कर्क राशि में बुध होता है, वो बहुत आक्रामक होते हैं। ऐसे लोग किसा का भी सामना करने से कतराते हैं। ये लोग धीमी गति से काम करते हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

जिनकी कुंडली में सिंह राशि में बुध होता है, वो लोग हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। ऐसे लोगों में अहंकार होता है, जो कोई भी जोखिम उठाने से घबराते नहीं हैं। ये लोग मजबूत इच्छा शक्ति वाले होते हैं।

कन्या राशि

जिन लोगों की कुंडली में कन्या राशि में बुध होता है, वो अपने लक्ष्य पर हमेशा ध्यान केंद्रित होकर काम करते हैं। ऐसे लोग दूसरों की गलतियां ढूंढने में निपुण होते हैं। इन लोगों को अपने काम में दूसरों का दखल पसंद नहीं होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: 26 दिन में इन 3 राशियों को होगा तगड़ा नुकसान! शुक्र ने किया गोचर

---विज्ञापन---

तुला राशि

जब किसी व्यक्ति की कुंडली में तुला राशि में बुध कमजोर होता है, तो उन्हें किसी काम में भाग्य का साथ नहीं मिलता है। मामूली गलती होने पर ये अपना काम फिर से शुरू कर देते हैं। ये लोग किसी भी तरह की परेशानी से खुद को दूर रखना पसंद करते हैं।

वृश्चिक राशि

जिन लोगों की कुंडली में वृश्चिक राशि में बुध होता है, वो लोग किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करते हैं। इन्हें खुद पर संयम रखना आता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

जिन लोगों की कुंडली में बुध धनु राशि में होता है, वो नए काम की जिम्मेदारी तो उठा लेते हैं, लेकिन अपनी योजनाएं बहुत जल्दी-जल्दी बदलते हैं। ऐसे लोगों का मन अस्थिर रहता है।

मकर राशि

कुंडली में मकर राशि का बुध है, तो ऐसा व्यक्ति बहुत सोच-समझकर और संयमित होकर बात करना पसंद करता है। सादा जीवन, कड़ी मेहनत इनके जीवन का मंत्र है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

जिन लोगों की कुंडली में बुध कुंभ राशि में होता है, उन लोगों का काम करने का तरीका सबसे अलग और अनोखा होता है। इन लोगों से जबरदस्ती कोई भी काम नहीं करवाया जा सकता है।

मीन राशि

जिन लोगों की कुंडली में बुध मीन राशि में होता है, वो लोग दूसरों को देखकर अपना लक्ष्य तय करते हैं। दूसरों को देखकर ही ऐसे लोग अपने फैसले लेते हैं। ऐसे लोग हमेशा भाग्य के भरोसे रहते हैं, जिनका लक्ष्य विहीन होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 04, 2024 11:20 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola