Shukra Gochar 2024: 26 दिन में इन 3 राशियों को होगा तगड़ा नुकसान! शुक्र ने किया गोचर

Shukra Gochar 2024: आज से आने वाले 26 दिन कुछ राशियों के जातकों के लिए अच्छे नहीं रहेंगे। दरअसल, बीते दिनों शुक्र ने गोचर कर लिया है, जिसके अशुभ प्रभाव के कारण कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। आइए जानते हैं शुक्र ने किस समय गोचर किया है और उसका नकारात्मक प्रभाव किन राशियों के ऊपर पड़ेगा।

Shukra Gochar 2024

शुक्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की टेंशन!

Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है, जो धन, वैभव और सुख के दाता हैं। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है। खासतौर पर उन्हें पैसों की कमी और बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि, जब-जब शुक्र गोचर करते हैं, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन आता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, 2 दिसंबर 2024, दिन सोमवार को दोपहर 12:05 मिनट पर शुक्र ने मकर राशि में गोचर किया है। मकर राशि में शुक्र देव 28 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को देर रात 11:48 मिनट तक मौजूद रहेंगे। इन 26 दिनों के दौरान कुछ राशियों के जातकों के ऊपर शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। चलिए जानते हैं वो अनलकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनके जातकों के लिए शुक्र गोचर शुभ नहीं रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के ऊपर शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की बॉस से अनबन हो सकती है, जिसके बाद वो आपको जॉब से भी निकाल सकते हैं। शादीशुदा कपल के बीच मतभेद होने की संभावना है, जिसके कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। कारोबारियों को धन हानि हो सकती है। निवेश करने से भी नुकसान हो सकता है। उम्रदराज जातकों की सेहत आने वाले 26 दिनों तक कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज से आने वाले 26 दिन वृश्चिक राशि के जातकों के हित में नहीं रहेंगे। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में पहले से ज्यादा परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कारोबारियों को दिसंबर में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग जॉब करते हैं, उनके आय के स्रोतों में कमी आने की संभावना है। उम्रदराज जातकों को जोड़ों का दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है।

मीन राशि

शुक्र गोचर के कारण सबसे ज्यादा परेशानी मीन राशि के जातकों को होने वाली है। एक तरफ जहां परिवारवालों के बीच मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ पैसों की कमी का भी इस राशि के लोगों को सामना करना पड़ेगा। 30 से अधिक उम्र के लोगों की सेहत बदलते मौसम में खराब हो सकती है। जिन लोगों की शादी को लंबा वक्त हो गया है, उनके रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ