Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है, जो राम जी के परम भक्त हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कलयुग में हनुमान जी को प्रसन्न करना बेहद सरल है। यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से रोजाना हनुमान जी की उपासना करता है, तो उनके घर-परिवार में सदा धन, सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। हनुमान जी की पूजा के अलावा हनुमान चालीसा के पाठ का भी खास महत्व है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी ग्रह-नक्षत्र का अशुभ प्रभाव कम होता है। इसी के साथ राम जी की भी कृपा प्राप्त होती है। लेकिन हनुमान चालीसा का पाठ करते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, नहीं तो पाठ का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको हनुमान चालीसा पाठ के लाभ और उससे जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हनुमान चालीसा पाठ के नियम
- हनुमान चालीसा में जो शब्द जैसे लिखा है, उसका उच्चारण वैसे ही करना चाहिए। शब्दों के गलत उच्चारण से पाप लग सकता है।
- आसन पर बैठकर ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- पाठ का उच्चारण शनिवार और मंगलवार के दिन करना ज्यादा लाभदायक होता है।
- जो लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, उन्हें तामसिक भोजन, शराब और मास-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2024: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण पर होगा 3 राशियों का भाग्योदय, सुख-समृद्धि के साथ होगी धन वर्षा!
हनुमान चालीसा पाठ के लाभ
- जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसका आध्यात्मिक बल बढ़ता है। मन और मस्तिष्क को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा बुरी संगत और बुराइयों से भी दूर रहने में मदद मिलती है।
- जो लोग डिप्रेशन व एंजाइटी का शिकार हैं, उन्हें नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे कुंडली में मौजूद ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है, जिससे तनाव कम होता है। इसके अलावा घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।
- नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा शनि की महादशा, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मुक्ति मिल सकती है।
- जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है, उन्हें उसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके लिए मंगलवार के दिन प्रात: काल उठें। स्नान आदि कार्य करने के बाद लाल रंग के कपड़े पहनें। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ करने के बाद हनुमान जी को चमेली का तेल और गुड़-चने अर्पित करें। इस उपाय से आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द ही समाप्त हो सकती हैं।
- मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का पत्ता तोड़े। पत्तों को साफ पानी से धो लें। उस पत्ते को कुछ देर के लिए हनुमान जी के सामने रख दें। इसके बाद पत्ते पर केसर से श्रीराम लिखें। हनुमान चालीसा का जाप करते हुए उस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। इस उपाय से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।
हनुमान चालीसा पाठ के जाप से होने वाले अन्य लाभ और नियमों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Vishwakarma Jayanti 2024: विश्वकर्मा पूजा के दिन चुपचाप करें 3 उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
4 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
6 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
7 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
9 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
13 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines