पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): हिंदू धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली हर एक अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय करने भी लाभदायक होते हैं। इस बार आज यानी 5 जुलाई 2024 को आषाढ़ अमावस्या और दर्श अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको आषाढ़ अमावस्या और दर्श अमावस्या से जुड़ी अहम बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सर्वार्थ सिद्धि योग का बना संयोग
आषाढ़ अमावस्या और दर्श अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है। इसी के साथ किसी पवित्र नदी में स्नान, जरूरतमंद लोगों को दान, पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध आदि कार्य किए जाते हैं। हालांकि इस बार आषाढ़ अमावस्या का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है।
ये भी पढ़ें- आज रात 11:50 मिनट से 4 राशियों के बुरे दिन होंगे शुरू! सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से बढ़ेगी टेंशन
आषाढ़ अमावस्या के दिन जरूर करें ये कार्य
- आषाढ़ अमावस्या के दिन पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना शुभ होता है।
- अमावस्या तिथि के दिन सूर्य देवता की उपासना करनी चाहिए। इसी के साथ जल में काले तिल डालकर सूर्य देवता को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य मंत्र का जाप करें।
- आज के दिन अपने पितरों के नाम से किसी भूखे व्यक्ति को भोजन जरूर कराएं। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है।
- अमावस्या तिथि में प्रदोष काल में घर में पितरों के नाम का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे आपको अपने पितरों का विशेष आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहेगी।
- अमावस्या तिथि के दिन शाम में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इससे आपको बुरी नजर नहीं लगेगी।
अमावस्या तिथि पर गलती से भी न करें ये काम
- अमावस्या तिथि के दिन किसी से कड़वी बात न बोले और अपने गुस्से पर काबू रखें।
- आषाढ़ तिथि के दिन कोई भी नए काम का आरंभ नहीं करना चाहिए। आज के दिन गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन और सगाई जैसे मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।
- अमावस्या तिथि पर दोपहर, सायंकाल और रात के समय बाल नहीं कटवाने चाहिए।
- आज के दिन तिल, तामसिक और बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अमावस्या तिथि पर तेल नहीं खरीदना चाहिए।
- अमावस्या तिथि पर तुलसी का पत्ता और बेलपत्र नहीं तोड़ने चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- आज आषाढ़ अमावस्या पर दुर्लभ योग में करें ये उपाय, 12 राशियों को पितृ और कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
4 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
7 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
8 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
10 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
14 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines