Kaalchakra Today: आज है आषाढ़ और दर्श अमावस्या, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के अचूक उपाय

Kaalchakra News24 Today: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 5 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या और दर्श अमावस्या है। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आज कौन-कौन से कार्य करने चाहिए और किन कार्यों के करने की मनाही होती है।

Kaalchakra News24 Today

पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): हिंदू धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली हर एक अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय करने भी लाभदायक होते हैं। इस बार आज यानी 5 जुलाई 2024 को आषाढ़ अमावस्या और दर्श अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको आषाढ़ अमावस्या और दर्श अमावस्या से जुड़ी अहम बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

सर्वार्थ सिद्धि योग का बना संयोग

आषाढ़ अमावस्या और दर्श अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है। इसी के साथ किसी पवित्र नदी में स्नान, जरूरतमंद लोगों को दान, पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध आदि कार्य किए जाते हैं। हालांकि इस बार आषाढ़ अमावस्या का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

आषाढ़ अमावस्या के दिन जरूर करें ये कार्य

  • आषाढ़ अमावस्या के दिन पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना शुभ होता है।
  • अमावस्या तिथि के दिन सूर्य देवता की उपासना करनी चाहिए। इसी के साथ जल में काले तिल डालकर सूर्य देवता को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य मंत्र का जाप करें।
  • आज के दिन अपने पितरों के नाम से किसी भूखे व्यक्ति को भोजन जरूर कराएं। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है।
  • अमावस्या तिथि में प्रदोष काल में घर में पितरों के नाम का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे आपको अपने पितरों का विशेष आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहेगी।
  • अमावस्या तिथि के दिन शाम में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इससे आपको बुरी नजर नहीं लगेगी।

अमावस्या तिथि पर गलती से भी न करें ये काम

  • अमावस्या तिथि के दिन किसी से कड़वी बात न बोले और अपने गुस्से पर काबू रखें।
  • आषाढ़ तिथि के दिन कोई भी नए काम का आरंभ नहीं करना चाहिए। आज के दिन गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन और सगाई जैसे मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।
  • अमावस्या तिथि पर दोपहर, सायंकाल और रात के समय बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • आज के दिन तिल, तामसिक और बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अमावस्या तिथि पर तेल नहीं खरीदना चाहिए।
  • अमावस्या तिथि पर तुलसी का पत्ता और बेलपत्र नहीं तोड़ने चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- आज आषाढ़ अमावस्या पर दुर्लभ योग में करें ये उपाय, 12 राशियों को पितृ और कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ