Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व है। इस शुभ दिन व्रत रखने के साथ-साथ कृष्ण जी की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कृष्ण जी का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन हुआ था। इसी वजह से हर वर्ष इसी दिन कृष्ण जी के जन्म का उत्सव मनाया जाता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको जन्माष्टमी के खास मौके पर उन महामंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जाप से साधक को अपनी सभी परेशानियों से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है।
कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
पंचांग के अनुसार, भादो के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ इस बार 25 अगस्त 2024 को शाम 06:09 मिनट से हो गया है, जिसका समापन 26 अगस्त को शाम 04:49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर आज यानी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा और कल यानी 27 अगस्त 2024 को दही हांडी का पर्व मनाया जाएगा। 26 अगस्त को कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त आज रात 12:01 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 45 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: श्री कृष्ण से मनचाहा फल पाने के लिए आज राशि अनुसार करें पूजा, जल्द मिलेगी खुशखबरी!
महामंत्रों का महत्व
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे… ये 16 शब्दों का कृष्ण मंत्र है। जो देवता से साधक की आत्मा को जोड़ता है। इस मंत्र के जाप से मन पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से इस मंत्र का आज 16 बार जाप करता है, तो उसे अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा मोक्ष की भी प्राप्ति हो सकती है।
ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात… इस मंत्र के जाप से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते, देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत… जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप आज सच्चे मन से करता है, उसकी बुद्धि का विकास होता है। इसका मंत्र का जाप आप वैजयंती या तुलसी की माला से कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।
जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Janmashtami को रात 12 बजे करें ये 5 काम, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से हर इच्छा होगी पूरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 hr agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
6 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
23 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines