सनातन धर्म के लोगों के लिए जितना महत्व मंत्र जाप का है, उतनी ही खास आस्था उनकी चालीसा से जुड़ी है। जिन लोगों को मंत्रों का ज्ञान नहीं है या मंत्रों का उच्चारण करते समय उनसे गलती होती है, उनके लिए पूजा को सफल करने का सबसे आसान मार्ग चालीसा ही है। इसलिए इसे बेहद आसान तरीके से भगवान की पूजा करने की विधि माना जाता है। व्यक्ति जितना मन से समर्पित होकर अपने लक्ष्यों को साधकर चालीसा का पाठ करता है, उतनी ही जल्दी उसके ऊपर चालीसा का प्रभाव पड़ता है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको चालीसा के महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
एक दिन में कितनी बार पढ़ें चालीसा?
चालीसा यानी 40 पदों का समूह है। चालीसा में 40 छंद या 40 चौपाइयां होती हैं। जो लोग 40 दिनों तक लगातार सुबह और शाम 11 बार चालीसा का पाठ करते हैं, उन्हें देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और लक्ष्य की प्राप्ति होती है।
चालीसा पढ़ने के लाभ
- चालीसा में केवल सकारात्मक शब्द ही होते हैं। इसलिए इसका सकारात्मक प्रभाव मन और मस्तिष्क दोनों पर पड़ता है। साथ ही मानसिक शांति मिलती है।
- तनाव दूर होता है।
- सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।
- धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।
- नियमित चालीसा का पाठ करने से अपने आराध्य तक पहुंचना आसान हो जाता है।
- पाप का बुरा प्रभाव कम होने लगता है।
- आत्मविश्वास बढ़ता है।
- निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी की ख्वाहिश होगी पूरी, अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये उपाय
दुर्गा चालीसा के लाभ
दुर्गा चालीसा में मां भगवती के सभी रूपों के साथ उनकी महिमा का वर्णन किया गया है, जिसकी रचना देवी दास जी ने की है। देवी दास को मां दुर्गा का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है।
दुर्गा चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और तनाव-चिंता का अंत होता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए भी दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहता है।
यदि आप दुर्गा चालीसा, शिव चालीसा और हनुमान चालीसा के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Uday: 3 दिन तक अस्त रहने के बाद चंद्र हुए उदय, इन 3 राशियों के जीवन में फिर लौटेंगी खुशियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओ पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
14 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
19 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines