Love Rashifal: सूर्य की कृपा से 2 राशियों की लव लाइफ में सुधार होना पक्का, जीवनसाथी का मूड रहेगा रोमांटिक

Love Rashifal: 17 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस गोचर के कारण 12 राशियों के प्रेम जीवन में बदलाव आएगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि रविवार को होने वाले गोचर से आपके जीवन में प्यार का विस्तार होगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें 17 अगस्त का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 17 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 17 August 2025: जन्माष्टमी के अगले दिन यानी 17 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य प्रात: काल 2 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे। गोचर के अलावा रविवार को व्याघात योग, हर्षण योग, तैतिल करण, गर करण, वणिज करण, रोहिणी नक्षत्र और मृगशीर्ष नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जबकि शाम 07:24 मिनट तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा।

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं 17 अगस्त 2025 को होने वाले सूर्य गोचर का रविवार को मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

सिंगल मेष राशि के जातक घर के काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण खुद के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिलेगा। विवाहित जातकों का साथी उन्हें कुछ उपहार देकर खुश करने का प्रयास करेगा।

उपाय- 3 बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

ऑफिस के काम की अधिकता के कारण वृषभ राशि के जातक अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। इस कारण उन्हें आप पर शक भी हो सकता है, जिसे दूर करना आपके रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है। हालांकि, सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।

विज्ञापन

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

सूर्य देव की विशेष कृपा से मिथुन राशि के विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में सुधार होगा। जीवनसाथी का मूड रोमांटिक रहेगा। वो आपसे प्यारी-प्यारी बातें करेंगे और आपको कोई खास चीज दिला भी सकते हैं। जबकि सिंगल जातकों को दोस्तों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी।

उपाय- जल या चीनी का दान करें।

विज्ञापन

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

विवाहित कर्क राशि के जातकों का प्रेमी संग कोई विवाद चल रहा है तो वो खत्म होगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन में कोई नई समस्या दस्तक दे सकती है, जिस कारण आपका रिश्ता भी प्रभावित होगा।

उपाय- शाम के समय घर के हर कोने में घी का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित सिंह राशि के जातकों को यदि अपने साथी को लेकर कोई संदेह है तो उस बारे में उनसे बातचीत करें। सिंगल लोग घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

उपाय- पीपल के पेड़ की पूजा करें।

विज्ञापन

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

सिंगल कन्या राशि के जातक जल्दबाजी में किसी रिश्ते के लिए हां न कहें, नहीं तो आप आने वाले समय में बेहद परेशान रहेंगे। विवाहित जातक अपने साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, क्योंकि काम की व्यस्तता रहेगी।

उपाय- पानी में नमक डालकर स्नान करें।

विज्ञापन

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

शादीशुदा जातक रविवार को अपने दाम्पत्य जीवन का आनंद लेते हुए नजर आएंगे। आधे से ज्यादा दिन साथी संग बिताएंगे, जिससे दोनों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

उपाय- घर में सुबह-शाम नमक के पानी से पोछा लगाएं।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

विवाहित वृश्चिक राशि के जातक अपने साथी से जरूरत से ज्यादा अपेक्षा रखने से बचें, नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। इसके अलावा रविवार को गुस्सा कम करें और जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं।

विज्ञापन

उपाय- लाल रंग के कपड़े या गुड़ का दान करें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

शादीशुदा धनु राशि के जातक अपने साथी से केवल उन्हीं चीजों की अपेक्षा रखें, जिन्हे आप खुद पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा रविवार को साथी संग मजाक न करें, क्योंकि छोटी-सी बात बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

विज्ञापन

उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

विवाहित मकर राशि के जातकों को अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना होगा, नहीं तो आप आने वाले समय में मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। खासकर रविवार को साथी संग अकेले में वक्त बिताएं।

विज्ञापन

उपाय- सूर्य देव को समर्पित मंत्रों का जाप करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित कुंभ राशि के जातक अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं और जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। अन्यथा रविवार को आपका अपने साथी से किसी छोटी बात पर बड़ा झगड़ा होगा।

विज्ञापन

उपाय- पीले या सुनहरे रंग के कपड़ों का दान करें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

लव रिलेशनशिप में मौजूद मीन राशि के जातक प्रेमी से अपने दिल की बात कर पाने में रविवार को सफल नहीं होंगे। विवाहित जातकों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिस कारण जीवनसाथी को परेशानी होगी। इसके अलावा आपको उनकी नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

उपाय- राधा रानी की पूजा करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ