---विज्ञापन---

Kaalchakra: कन्या पूजन में कौन-कौन सी चीजें देना शुभ? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। जहां कुछ लोग आज कन्या पूजन करते हैं, तो कुछ नवमी तिथि पर भी कन्या पूजा करते हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कन्या पूजन के महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में।

मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का समापन कन्या पूजन के साथ होगा। जहां कुछ लोग अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं, तो कुछ नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने के बाद व्रत का समापन करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हुआ है, जिसका समापन कल यानी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के साथ होगा। आज दुर्गा अष्टमी है। आज मां महागौरी की पूजा का विधान है। साथ ही कन्या पूजन करना भी शुभ माना जाता है। कन्या पूजा में कन्याओं को घर पर बुलाया जाता है और उन्हें भोजन कराया जाता है। कन्याओं को विदा करते समय उन्हें कुछ उपहार भी दिए जाते हैं।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन में कन्याओं को कौन-कौन सी चीजें देनी चाहिए और उससे व्यक्ति को क्या लाभ होता है। साथ ही आपको कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

5 अप्रैल 2025 के मुहूर्त

  • यमगण्ड काल- दोपहर में 1:58 से लेकर 3:33 तक
  • कन्या पूजन का मुहूर्त- सुबह 11:59 से लेकर दोपहर 12:49 तक
  • राहुकाल- सुबह में 9 बजे से लेकर 10:30 तक

6 अप्रैल 2025 के मुहूर्त

  • चर लग्न- सुबह में 7:40 से लेकर 9:15 तक
  • लाभ लग्न- सुबह में 9:15 से लेकर 10:49 तक
  • शुभ लग्न- दोपहर में 1:58 से लेकर 3:33 तक
  • कन्या पूजन का मुहूर्त- सुबह 11:59 से लेकर दोपहर 12:50 तक

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: चंद्र की राशि कर्क में मंगल ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय!

---विज्ञापन---

कन्याओं को कौन-कौन सी चीजें देना शुभ?

  • नवरात्रि में कन्या पूजन में कन्याओं को श्रृंगार की सामग्री और सफेद फूल की माला देना शुभ होता है। इससे आपका समाज में नाम होगा और सुहाग की लंबी उम्र होगी।
  • जिन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, उन्हें कन्याओं को श्रृंगार की सामग्री के साथ गुलाब का फूल देना चाहिए। इससे जल्द आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी।
  • जिन लोगों को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है, वो नवरात्रि में कन्याओं को मीठे फल दे सकते हैं। इससे आपको जल्द शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा जीवन में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
  • घर में सदा सुख और समृद्धि बनी रहे, तो इसके लिए नवरात्रि में कन्याओं को लाल या पीले रंग के फल दें।
  • मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि में कन्याओं को नारियल और केले देने चाहिए। इसी के साथ कन्याओं को लाल रंग की चूड़ियां देना भी शुभ रहेगा।
  • आयु, यश, बल और धन की प्राप्ति के लिए कन्याओं को रेशमी कपड़े या चुनरी देनी चाहिए। इसके अलावा रंग-बिरंगे रुमाल या रिबन भी कन्याओं को देना शुभ माना जाता है।

यदि आप कन्या पूजन से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 05, 2025 10:54 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola