हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: अक्षय तृतीया पर कौन-कौन से उपाय करने से होगा महालाभ? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है। आज देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन करने वाले उपायों के बारे में।

विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय....

देशभर में आज यानी 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, गणेश जी और विष्णु जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ के अलावा कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना भी अच्छा रहता है। अक्षय तृतीया पर तिल से पितरों का तर्पण करने से रूठे हुए पितर मान जाते हैं और सुख-शांति प्रदान करते हैं।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ मुहूर्त कुल 6 घंटे 37 मिनट का है, जो आज सुबह 5 बजकर 41 मिनट से शुरू हो गया है और दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको अक्षय तृतीया के महत्व और इस दिन करने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पूजा के शुभ मुहूर्त

  • शुभ लग्न- सुबह 10:39 से दोपहर 12:18 तक
  • चर लग्न- दोपहर 03:37 से शाम 05:16 तक
  • लाभ लग्न- शाम में 05:16 से लेकर 06:56 तक
  • अमृत लग्न- रात में 09:37 से लेकर 10:58 तक
  • तृतीया तिथि- दोपहर 2:12 तक रहेगी

अक्षय तृतीया के शुभ योग

  • अक्षय तृतीया अपने आप में अबूझ मुहूर्त है। इस बार अक्षय तृतीया पर स्थिर लक्ष्मी योग और चलुर्ग्रही योग भी बना हुआ है। स्थिर लक्ष्मी योग में लंबी अवधि के निवेश से बहुत लाभ मिलता है।
  • अक्षय तृतीया पर वृद्धि योग भी बना हुआ है। इस योग में नया काम शुरू करने से मांगलिक कार्य करने से सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • अक्षय तृतीया पर शुक्र भी अपनी उच्च राशि में विराजमान है। मीन राशि में उच्च के शुक्र के साथ शनि, बुध और राहु की युति है। जब सूर्य, चंद्रमा और शुक्र अपनी उच्च राशि में होते हैं तो कई दोषों का निवारण अपने आप ही हो जाता है।
  • अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: चंद्र के नक्षत्र में सूर्य गोचर से सोने की तरह चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, घर आएंगी खुशियां!

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर क्या करें?

  • यज्ञोपवीत संस्कार या किसी मांगलिक कार्य के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ है।
  • शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है तो विवाह के लिए अक्षय तृतीया सबसे शुभ तिथि है।
  • अक्षय तृतीया पर प्रॉपर्टी, नई गाड़ी, सोना, चांदी या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ रहता है।
  • तृतीया तिथि पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।
  • अक्षय तृतीया के दिन शेयर मार्केट में निवेश करने से लाभ ही लाभ मिलेगा।
  • अक्षय तृतीया पर दान करने से तीन गुना ज्यादा फल मिलता है।
  • तृतीया तिथि पर नए घर की नींव रखना शुभ रहता है।
  • अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश करने से घर में सुख-शांति रहती है और वास्तु दोष दूर होता है।

अक्षय तृतीया पर किन चीजों का दान करें?

भविष्योत्तर पुराण के अनुसार, अक्षय तृतीया पर पंखा, जल, सत्तू, छाता, कपड़े, दही, चावल, घी, गन्ने का रस, दूध से बनी मिठाई, चीनी, शक्कर, खरबूजा, ककड़ी, खीरा, साग, इमली और गुड़ का दान करने से अक्षय फल मिलता है। अक्षय तृतीया पर सोने का दान करना भी सबसे फलदायी माना जाता है।

अक्षय तृतीया के अचूक उपाय

  • अक्षय तृतीया पर चांदी या पारद से बनी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा अपने घर लाकर पूजा स्थान में स्थापित करें। इससे घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा और घर को बुरी नजर नहीं लगेगी।
  • आज अपने घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें। इससे घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होगा और पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा।
  • आज एकाक्षी नारियल लाकर तिजोरी में रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

यदि आप अक्षय तृतीया से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: 15 मई को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों के घर लगेगा पैसों का अंबार!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola