Kaalchakra Today 10 August 2026: आज 10 अगस्त 2026 को सावन महीने का दूसरा सोमवार है. इसके साथ ही सावन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 8 तक थी. अब त्रयोदशी तिथि आरंभ हो चुकी है. आज सावन सोमवार व्रत के साथ ही सोम प्रदोष व्रत है. आज आर्द्रा नक्षत्र दोपहर को 12 बजकर 26 मिनट तक है. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा. वज्र योग रात को 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सिद्धि योग आरंभ होगा. आज कई अशुभ योग भी हैं. राहुकाल सुबह 7 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक था. विडाल योग दोपहर को 12 बजकर 26 मिनट से लेकर 11 अगस्त की सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में सावन महीने में रुद्राभिषेक करने के फायदों के बारे में जानेंगे.

---विज्ञापन---

कब करें रुद्राभिषेक? (Rudrabhishek Kab Kare)

महादेव को प्रसन्न करने के लिए किसी भी महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, अष्टमी, अमावस्या और शुक्ल पक्ष की द्वितीय, नवमी पर भगवान शिव मां गौरी के साथ निवास करते हैं. इन तिथियों पर रुद्राभिषेक करना शुभ होता है. इन दिनों रुद्राभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, एकादशी, शुक्ल पक्ष की पंचमी और द्वादशी तिथि पर भगवान शिव कैलाश पर्वत पर वास करते हैं. इन तिथियों पर रुद्राभिषेक से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है. कृष्ण पक्ष की पंचमी और द्वादशी तिथि पर शिव जी नंदी पर सवार होते हैं. इन दिनों रुद्राभिषेक से हर मनोकामना पूर्ण होती है.

---विज्ञापन---

रुद्राभिषेक करने के लाभ (Rudrabhishek Significance)

रुद्राभिषेक भगवान शिव की उपासना का अभिन्न अंग है. रुद्राभिषेक करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है. इससे अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है. रुद्राभिषेक करने से सभी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. जन्म कुंडली में राहु-केतु दोष को दूर करने के लिए रुद्राभिषेक करना बेहद लाभकारी होता है. सावन महीने में रुद्राभिषेक करना और अधिक फलदायी होता है. शिव जी का रुद्राभिषेक करने के नियमों, विधि और लाभ के बारे में विस्तार से जानने के लिए आज का कालचक्र देखें.

---विज्ञापन---

https://www.youtube.com/live/ZkTf6fly06o?si=h-s8RzNT2VAAEFPr

रुद्राभिषेक करने के नियम, विधि और लाभ अन्य सभी जानकारी के लिए विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---