Kaalchakra Today 4 September 2026: आज 4 सितंबर को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि का समापन रात्रि 12 बजकर 13 मिनट पर हो रहा है. आज कृष्ण जन्माष्टमी का दिन कृष्ण जी की पूजा के लिए बेहद खास होता है. कृष्ण जन्माष्टमी पर लोग व्रत करते हैं. आज रोहिणी नक्षत्र रात को 22 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा. हर्षण योग शाम को 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वज्र योग आरंभ होगा. आज बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा.
आज के कालचक्र में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के महत्व और मंत्रों के जाप के बारे में जानेंगे. जन्माष्टमी पर मंत्र जाप से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी और सफलता मिलेगी. आज अशुभ योग भी रहने वाले हैं. राहुकाल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर को 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसके यमगण्ड काल दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. आइये पंडित सुरेश पांडेय से कालचक्र में जन्माष्टमी पर मंत्र जाप के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026 Today: आज है कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, जानिए पूजन विधि, रात्रि पूजा मुहूर्त और मंत्र
मेष राशि के लिए जन्माष्टमी के उपाय
मेष राशि के राशि स्वामी मंगल हैं. आप लोग आज खूब ध्यान के साथ कृष्ण जी की पूजा करें. आप विधि-विधान के साथ कृष्ण जी की पूजा करें. इसके साथ ही कपूर और देसी घी से कृष्ण जी की आरती करें. इसके साथ ही ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का रात में जाप करें. ऐसा करने से आपको पूर्व के पाप कर्मों से मुक्ति मिलेगी. घर से दुख-दर्द, दरिद्रता का अंत होगा. आपको माखन मिश्री, अनार और तुलसी के पत्ते का श्रीकृष्ण को भोग लगाना चाहिए.
वृषभ राशि के लिए उपाय
वृषभ राशि वाले लोग आज आसन पर बैठकर कर कृष्ण जी का ध्यान करें और उन्हें घर आने का आह्वान करें. मानसिक तौर पर घर में कृष्ण जी और राधा रानी का ध्यान करें. उनके चरणों में मोर पंख अर्पित करें. वृषभ राशि के लोग ओम गोविंदाय नम: मंत्र का जाप करें. आप पुरुष सूक्त का पाठ करें. आप पंजीरी, मखाना और रसगुल्ले का श्रीकृष्ण को भोग लगाएं.
आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अन्य सभी 12 राशियों से जुड़े उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: कैसे मथुरा के कारागार से नंदगांव पहुंचे थे श्रीकृष्ण? जानिए जन्माष्टमी से जुड़ी पौराणिक कथा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
8 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
12 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
13 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
14 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
15 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines