Kaalchakra: आज जन्माष्टमी पर मंत्र जाप से दूर होंगी परेशानियां, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए सफलता के उपाय

Kaalchakra Today: आज 4 सितंबर 2026 को कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है. आज जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए आपको पूजा, व्रत के साथ ही मंत्रों का जाप करना चाहिए. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Krishna.jpg (1)

कृष्ण जन्माष्टमी मंत्र जाप (Pic Credit - AI)

Kaalchakra Today 4 September 2026: आज 4 सितंबर को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि का समापन रात्रि 12 बजकर 13 मिनट पर हो रहा है. आज कृष्ण जन्माष्टमी का दिन कृष्ण जी की पूजा के लिए बेहद खास होता है. कृष्ण जन्माष्टमी पर लोग व्रत करते हैं. आज रोहिणी नक्षत्र रात को 22 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा. हर्षण योग शाम को 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वज्र योग आरंभ होगा. आज बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के महत्व और मंत्रों के जाप के बारे में जानेंगे. जन्माष्टमी पर मंत्र जाप से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी और सफलता मिलेगी. आज अशुभ योग भी रहने वाले हैं. राहुकाल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर को 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसके यमगण्ड काल दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. आइये पंडित सुरेश पांडेय से कालचक्र में जन्माष्टमी पर मंत्र जाप के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि के लिए जन्माष्टमी के उपाय

मेष राशि के राशि स्वामी मंगल हैं. आप लोग आज खूब ध्यान के साथ कृष्ण जी की पूजा करें. आप विधि-विधान के साथ कृष्ण जी की पूजा करें. इसके साथ ही कपूर और देसी घी से कृष्ण जी की आरती करें. इसके साथ ही ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का रात में जाप करें. ऐसा करने से आपको पूर्व के पाप कर्मों से मुक्ति मिलेगी. घर से दुख-दर्द, दरिद्रता का अंत होगा. आपको माखन मिश्री, अनार और तुलसी के पत्ते का श्रीकृष्ण को भोग लगाना चाहिए.

विज्ञापन

वृषभ राशि के लिए उपाय

वृषभ राशि वाले लोग आज आसन पर बैठकर कर कृष्ण जी का ध्यान करें और उन्हें घर आने का आह्वान करें. मानसिक तौर पर घर में कृष्ण जी और राधा रानी का ध्यान करें. उनके चरणों में मोर पंख अर्पित करें. वृषभ राशि के लोग ओम गोविंदाय नम: मंत्र का जाप करें. आप पुरुष सूक्त का पाठ करें. आप पंजीरी, मखाना और रसगुल्ले का श्रीकृष्ण को भोग लगाएं.

आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अन्य सभी 12 राशियों से जुड़े उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ