Kaalchakra Today 26 October 2026: आज 26 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. आज पूर्णिमा तिथि का समापन सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर हो गया है. अब कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा का आरंभ हो चुका है. उदयातिथि के आधार पर आज पूर्णिमा मान्य होगी. आज वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है. शाम को 5 बजकर 41 मिनट तक आश्विनी नक्षत्र रहेगा इसके बाद भरणी नक्षत्र आरंभ होगा.
आज के कालचक्र में पारद धातु से बनी मां लक्ष्मी की प्रतिमा के घर लाने के उपाय और फायदों के बारे में जान सकते हैं. आज वज्र और सिद्धि योग रहने वाला है. बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आज अशुभ समय राहुकाल, यमगण्ड काल, आडल योग और दुमहूर्त रहने वाला है. गुलिक काल प्रभावी रहेगा. आज के कालचक्र में आप मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपायों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Guru Ketu Yuti: 31 अक्टूबर को गुरु-केतु की युति इन 4 राशियों के लिए रहेगी शुभ, बनेंगे आर्थिक लाभ के योग
पारद से पाएं खुशियां
पारद एक धातु है इसे पारा या मरकरी भी कहते हैं. इस धातु को अत्यंत महत्वपूर्ण और दिव्य माना जाता है. आप अपने घर में पारद से बनी मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर लेकर आ सकते हैं. पारद की मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने और पूजा करने से धनलाभ के योग बनते हैं. आप पारद से बनी मां लक्ष्मी की प्रतिमा को फैक्ट्री, दुकान, ऑफिस और व्यवसाय के स्थान पर स्थापित कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे.
आपको इस उपाय को करने के साथ ही अपने आचरण अच्छे रखने चाहिए. मां लक्ष्मी की कृपा से आपको जीवन में सकारात्मक फल मिलेंगे. इससे दरिद्रता दूर होगी. घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. पारद से बनी हुई लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद नित्य आप पूजा-अर्चना करें. आप प्रतिमा का जल, दूध, घी, शहद, दही और शुद्ध जल से स्नान कराएं. इसके बाद गन्ने के जल से स्नान कराकर पूजा करें.
आप आज के कालचक्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने और घर से दरिद्रता को दूर करने के लिए यहां बताए उपायों को कर सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो में देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 hr agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
2 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
3 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
5 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
20 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
21 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
21 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines