हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: अशुभ तिथियों पर न करें शुभ काम, जानिए किन दिनों किन कार्यों को करना होता है लाभकारी

Kaalchakra Today: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अशुभ दिनों पर शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए. इससे नुकसान हो सकता है. कार्य सफलता के लिए किस दिन क्या कार्य करें. आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
आज का कालचक्र (PIC CREDIT - News 24)

Kaalchakra Today 26 August 2026: आज सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी तिथि का समापन सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर हो गया है. आज श्रवण नक्षत्र रात को 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा. सौभाग्य योग सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक था, इसके बाद अब शोभन योग आरंभ हो गया है. इसके साथ ही तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा.

आज के कालचक्र में शुभ-अशुभ तिथियों और किन तिथि पर किन कामों को करना चाहिए. इसके बारे में जानेंगे. कालचक्र के अनुसार, अशुभ दिनों पर शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. इससे शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं. आज राहुकाल दोपहर को 12 बजकर 23 मिनट से लेकर दोपहर को 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही यमगण्ड काल रहेगा. आइये आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Kaalchakra: राशि के अनुसार करियर चुनने पर मिल सकती है सफलता, जानें किस फिल्ड में करें काम?

विज्ञापन

प्रतिपदा तिथि में करें अग्नि देव की पूजा

प्रतिपदा तिथि को अग्नि देव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. प्रतिपदा तिथि पर हवन करने और घी की आहूति देने से आयु, यश, बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है. प्रतिपदा तिथि के रविवार या मंगलवार के दिन पड़ने पर मृत्युदा योग बनता है. यह अशुभ माना जाता है. प्रतिपदा तिथि का शुक्रवार का होना अच्छा होता है. शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर चंद्रमा अस्त होता है. ऐसे में यह समय शुभ काम के लिए अच्छा नहीं होता है. कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा में चंद्रमा को बलशाली माना जाता है.

द्वितीया तिथि

किसी भी महीने में बुधवार को द्वितीया तिथि का पड़ना शुभ होता है. सोमवार और शुक्रवार के दिन द्वितीया तिथि शुभ नहीं होती है. कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर शिव जी की पूजा न करें. कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर विवाह, करना, यात्रा करना, आभूषण खरीदना और यात्रा करना शुभ माना जाता है. इस दिन आप इन कार्यों को कर सकते हैं. आप शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शुभ कार्य करने से बचें. आप अन्य सभी तिथियों के महत्व और शुभ-अशुभ कार्य के बारे में आज के कालचक्र में जान सकते हैं.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में आप सभी तिथियों और इनके महत्व के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola