Kaalchakra Today 24 October 2026: आज 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी तिथि दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक है. इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रात को 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र आरंभ होगा. तैतिल, गर और वणिज करण रहने वाला है. इसके साथ ही व्याघात और हर्षण योग का निर्माण हो रहा है. बता दें कि, द्रिक पंचांग के अनुसार, कल शरद पूर्णिमा है.
आज के कालचक्र में शरद पूर्णिमा तिथि और इसके उपायों के बारे में जानेंगे. कल 25 अक्टूबर की शाम को 5 बजे पूर्णिमा तिथि का चंद्रोदय होगा. शरद पूर्णिमा का खीर बनाने और इसका प्रसाद खाने का महत्व है. यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है. आप शाम के समय मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर सकते हैं. इसके साथ ही कई उपायों को कर सकते हैं. आज के कालचक्र में शरद पूर्णिमा तिथि के महत्व के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Guru Ketu Yuti: 31 अक्टूबर को गुरु-केतु की युति इन 4 राशियों के लिए रहेगी शुभ, बनेंगे आर्थिक लाभ के योग
शरद पूर्णिमा के उपाय
शरद पूर्णिमा पर आपको शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही श्री सूक्त, लक्ष्मी सूक्त और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. आप लक्ष्मी पूजा में चांदी की सिक्के और 7 कौड़ियां रखें. केसर और हल्दी लगाकर इनकी पूजा करें और पूजा पूरी होने के बाद इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें. शरद पूर्णिमा पर श्री यंत्र की पूजा करते हुए श्री सूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा से बरकत प्राप्त होगी.
शरद पूर्णिमा का महत्व
शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की परंपरा है. चंद्रमा के प्रकाश में अमृत के समान गुण माने जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से अमृत वर्षा होती है. शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा धरती के नजदीक होता है. इन दिनों दिन गर्म और रातें ठंडी होती हैं. इस समय पित्त दोष का प्रकोप होता है. खीर इसे शांत करता है. इस कारण से भी शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर खाने की परंपरा है.
आज के कालचक्र में आप शरद पूर्णिमा पर खीर खाने की परंपरा के बारे में और इसके कारण के बारे में यहां जान सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
2 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
3 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
19 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
22 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines