Kaalchakra Today 20 October 2026: आज 20 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक है. इसके बाद दशमी तिथि का आरंभ हो रहा है. ऐसे में आज दशहरा मनाया जा रहा है. दशहरा पर्व पर आप राम नाम के जाप का उपाय कर सकते हैं. आज श्रवण नक्षत्र शाम को 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा. शूल योग देर रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गण्ड योग आरंभ होगा.
आज के कालचक्र में विजयादशमी के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में जानेंगे. विजयादशमी पर भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी. आज आप भगवान राम के नाम का जाप कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और जीत हासिल होगी. आज अशुभ समय राहुकाल, यमगण्ड काल, गुलिक काल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. आज के कालचक्र में भगवान राम के नाम जाप के लाभ के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Vijayadashami 2026: भगवान राम की भक्ति के लिए खास है विजयादशमी, जरूर करें श्रीराम के इन मंत्रों का जाप
दशहरा पर राम नाम का चमत्कार
राम का नाम जाप करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. खासकर दशहरा पर राम नाम का जाप करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. राम नाम का जाप करने से मृत्यु का भय दूर होता है. इसके साथ ही राम नाम के जाप से पापों से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और सफलता मिलती है. राम नाम का जाप करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. व्यक्ति को बीमारियों से मुक्ति मिलती है. व्यक्ति के भीतर से भय खत्म होता है.
प्रभु श्रीराम के नाम का जाप करना उनके दास बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए अच्छा होता है. राम नाम जाप से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. इससे उनका आशीर्वाद मिलता है. राम नाम जाप से धन की प्राप्ति होती है. जीवन में चल रही आर्थिक समस्याओं का अंत होता है. राम नाम जपने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है. मानसिक शांति मिलती है और इससे बुरी संगति से निकलने में मुक्ति मिलती है. आप इस प्रकार राम नाम जाप से अनेकों लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
आज के कालचक्र में आप राम नाम जाप की महिमा के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
5 hrs agoरावण दहन के बाद घर लाते हैं पुतले की जली लकड़ी? जानें इस परंपरा की सच्चाई
5 hrs agoआज दशहरा पर किस समय होगा रावण दहन? यहां जानिए शुभ मुहूर्त
6 hrs agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर करें ये उपाय, चमक सकता है भाग्य
1 day agoराम जी की भक्ति के लिए खास है विजयादशमी, इन मंत्रों का करें जाप
1 day agoआज है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? जानें कन्याओं को भोजन कराने की सही विधि
1 day agoनवरात्रि में अष्टमी-नवमी की संयुक्त पूजा आज, जानिए सही विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा चालीसा के पाठ से मिलेंगे कई लाभ, दूर होगा तनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines