Kaalchakra Today 2 October 2026: आज 2 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज षष्ठी तिथि का समापन सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर हो गया है. आज रवि योग और आडल योग प्रभावी रहेगा. आज भद्रा का साया रहने वाला है. मृगशिरा नक्षत्र आज देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा. व्यतीपात और वरीयान् योग रहेगा. वणिज, विष्टि और बव करण प्रभावी रहेगा.
आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान के महत्व के बारे में जानेंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पिंडदान करना महादान माना जाता है. श्राद्ध के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ ही पिंडदान करने चाहिए. कई पवित्र तीर्थ पर पिंडदान करना बेहद अच्छा होता है. आज राहुकाल और यमगण्ड काल का अशुभ समय रहेगा. आज के कालचक्र में पिंडदान के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Kaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
क्यों महादान है पिंडदान?
मृत्यु के बाद दिवंगत आत्मा पितृ लोक में प्रवेश करने से पहले परिजनों के आसपास पृथ्वी लोक पर रहती है. अगर दिवंगत आत्मा को शांति नहीं मिलती है तो, ऐसे में परिवार के लोगों को परेशान रहना पड़ता है. पितरों की शांति और पितरों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया जाता है. पिंडदान के लिए अन्न से बने गोलाकार पिंड का दान किया जाता है. चावस, जौ के आटे, काले तिल, घी और शहद से गोलाकर पिंड बनाकर अर्पित किया जाता है. यह पिंडदान पितरों की आत्मा की परलोक यात्रा के लिए दिया जाता है. पिंडदान करना बेहद अच्छा होता है.
पिंडदान ना करने पर क्या होता है?
अगर कोई अपने पूर्वजों का पिंडदान नहीं करता है तो, ऐसे में उसे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पिंडदान नहीं करने से आत्मा कुछ ग्रहण नहीं कर पाती है. पिंडदान ना करने से मोक्ष प्राप्ति में बाधा आती है. गरुड़ पुराण के अनुसार, पिंडदान ना करने से आत्मा भटकती रहती है. आत्मा को भूख लगती है. ऐसे में पितृ परेशान होते हैं और परिजनों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
आप पिंडदान के महत्व और पिंडदान करने के बारे में आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
3 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
7 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
9 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
12 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines