Kaalchakra Today 18 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि का समापन शाम को 5 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगा. आज मंगलवार है ऐसे में सावन मंगलवार होने से मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है. इसके साथ ही कल्कि जयंती है. आज रवि योग और विडाल योग प्रभावी रहेगा. पूरे दिन स्वाती नक्षत्र रहेगा. शुक्ल योग रात को 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा इसके बाद ब्रह्म योग आरंभ होगा.
आज कुछ अशुभ योग भी हैं. राहुकाल सुबह 3 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक था. इसके अलावा यमगण्ड काल सुबह 9 बजकर 8 मिनट से लेकर 10 बजकर 47 मिनट तक है. विडाल योग पूरे दिन प्रभावी रहने वाला है. आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से महादेव के ऐसे मंत्र के बारे में जानेंगे, जिससे जीवन के संकटों को दूर कर सकते हैं. यह मंत्र आपके लिए महारक्षक, महाकवच और महानाशक साबित होगा.
---विज्ञापन---
महादेव का महामंत्र
महादेव के इस महामंत्र का जाप करने से जीवन के कष्टों का नाश होगा. मंगल, राहु, शनि या शनि राहु किसी भी ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए. दरअसल, यहां हम महामृत्युंजय मंत्र के बारे में बात कर रहे हैं. महामृत्युंजय मंत्र ऋग्वेद का एक अत्यंत शक्तिशाली और प्राचीन वैदिक श्लोक है. यह भगवान शिव के रौद्र रूप को समर्पित है. शिव भक्तों को लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य और मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए.
ये भी पढ़ें - Tulsidas Jayanti 2026: कारागार में भक्ति की अनोखी गाथा, जानिए तुलसीदास जी ने कैसे की थी हनुमान चालीसा की रचना?
---विज्ञापन---
महामृत्युंजय मंत्र का श्लोक (Maha Mrityunjaya Mantra)
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
महामृत्युंजय मंत्र जाप (Maha Mrityunjaya Mantra Jaap)
मृत्यु का भय, गंभीर बीमारी से परेशान और आर्थिक नुकसान झेल रहे लोगों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. ग्रहों के दोष, संपत्ति विवाद और पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करें. आप रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं. मंत्र जाप से पहले स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही इस मंत्र का जाप करें.
---विज्ञापन---
आप महामृत्युंजय मंत्र के जाप के नियम और लाभ के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---