हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: नवरात्रि में ‘दुर्गा सप्तशी’ का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताए इसके लाभ

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में जानेंगे. नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करना चाहिए. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि के दौरान रोजाना दुर्गा सप्तशी का पाठ करें. (Photo Credit - AI)

Kaalchakra Today 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. तृतीया तिथि का समापन रात को 11 बजकर 37 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी. आज विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही प्रीति और आयुष्मान योग प्रभावी रहेगा. करण की बात करें तो, तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा.

आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले उपायों के बारे में जानेंगे. नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करना बेहद लाभकारी माना जाता है. दुर्गा सप्तशी के पाठ से भक्तों का कल्याण होगा. आज कुछ अशुभ समय रहने वाले हैं. राहुकाल दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से लेकर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. यमगण्ड का समय सुबह 8 बजकर 27 मिनट से लेकर 9 बजकर 55 मिनट प्रभावी था. इसके साथ ही गुलिक काल, विडाल योग और दुर्मुहूर्त रहेगा.

ये भी पढ़ें – Kaalchakra: नवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पापों से मिलेगी मुक्ति, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

विज्ञापन

दुर्गा सप्तशी का पाठ

दुर्गा सप्तशी के पहले अध्याय का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में चल रही सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्ति मिलती है. दुर्गा सप्तशी के दूसरे अध्याय का पाठ करने से मुकदमे में विजय प्राप्त होती है. तीसरे अध्याय का पाठ करने से शत्रुओं का नाश होता है. इससे शत्रुओं पर जीत हासिल होती है. दुर्गा सप्तशी के चौथे अध्याय का पाठ करना बेहद अच्छा होता है. ऐसा मानते हैं इन लोगों को मां दुर्गा का साक्षात आशीर्वाद मिलता है.

नवरात्रि में दुर्गा सप्तमी के पांचवें अध्याय का पाठ करना बहुत ही अच्छा होता है. इससे भक्ति, शक्ति और देवी मां के दर्शन का लाभ मिलता है. मां दुर्गा के आशीर्वाद से जीवन में खुशियों का आगमन होता है. दुर्गा सप्तशी के छठे अध्याय का पाठ करना लाभकारी होता है. इसका पाठ करने से भय, दरिद्रता और दुख को दूर कर सकते हैं. दुर्गा सप्तशी के 7वें अध्याय का पाठ करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में दुर्गा सप्तशी के पाठ से जुड़े नियमों और इसके अन्य सभी लाभों के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए आप आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola