Kaalchakra Today 12 October 2026: आज 12 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. द्वितीया तिथि का समापन आज रात 10 बजकर 13 मिनट पर हो रहा है. आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन है. आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहेगा. स्वाती और विशाखा नक्षत्र रहने वाला है. विष्कम्भ और प्रीति योग रहेगा. इन सभी के साथ ही बालव, कौलव और तैतिल करण रहने वाला है.
आज के कालचक्र में नवरात्रि व्रत के दौरान मां दुर्गा के मंत्र जाप के बारे में जानेंगे. मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का जाप करने से उनका आशीर्वाद मिलेगा. देवी मां की कृपा से जीवन से दुखों का अंत होगा. इसके साथ ही अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलेगी. आज राहुकाल सुबह 7 बजकर 47 मिनट से लेकर 9 बजकर 14 मिनट तक था. यमगण्ड काल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.
ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: खाने से जुड़ी गलतियों के अलावा इन कारणों से टूट सकता है नवरात्रि का व्रत, जानिए जरूरी नियम
मां दुर्गा का नवार्ण मंत्र (Maa Durga Navarna Mantra)
नवरात्रि पर्व के दौरान आपको रोजाना मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का जाप करना चाहिए. मां दुर्गा की पूजा के लिए नौ अक्षरों वाले नवार्ण मंत्र “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे॥” का जाप करने से आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी. नवरात्रि व्रत के दौरान सभी राशि के लोगों को किस प्रकार मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का जाप करना चाहिए. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के लोग लाल रंग के ऊनी आसन पर बैठकर पूजा और मंत्र जाप करें. नवार्ण मंत्र जाप के लिए मेष राशि वाले लोग लाल ऊनी आसन पर बैठ जाएं. इसके बाद रुद्राक्ष या मूंगे की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का जाप करें. आप नवरात्रि के नौ दिनों में 10 हजार बार नवार्ण मंत्र का जाप करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले पूजा और मंत्र जाप के लिए सफेद ऊनी आसन का इस्तेमाल करें. सफेद ऊनी आसन पर बैठकर स्फटिक की माला से मंत्र का जाप कर सकते हैं. हालांकि, आपके पास स्फटिक की माला नहीं है तो, इसकी जगह रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं. वृषभ राशि वाले लोग नवरात्रि में 10 हजार बार नवार्ण मंत्र का जाप करें.
आज के कालचक्र में आप अन्य सभी 12 राशियों के लिए मंत्र का जाप करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिया गया आज का कालचक्र देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
8 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
9 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
11 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
12 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
13 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines