Kaal Bhairav Jayanti 2025: आज काल भैरव जयंती पर कर लें ये चमत्कारी उपाय, ग्रह कलेश होगी दूर मिलेंगे कई फायदे

Kaal Bhairav Jayanti 2025: काल भैरव जयंती आज 11 नवंबर को मनाई जा रही है. काल भैरव जयंती का पर्व मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. काल भैरव जयंती पर भगवान काल भैरव की पूजा का महत्व होता है. आप काल भैरव जयंती पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं इससे आपको लाभ मिलेगा.

Kaal Bhairav Jayanti 2025

Photo Credit- News24GFX

Kaal Bhairav Jayanti 2025: आज काल भैरव जयंती के दिन आप काल भैरव भगवान की पूजा करें और उन्हें प्रसन्न करें. इसके साथ ही आप काल भैरव जयंती पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं. इन खास उपायों को करने से आपको खास लाभ मिलेगा. काल भैरव भगवान की पूजा से भय और शत्रुओं का नाश होता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. बता दें कि, काल भैरव भगवान शिव जी का एक उग्र और शक्तिशाली रूप हैं. इन्हें इन्हें तंत्र-मंत्र का देवता और काशी का कोतवाल भी कहा जाता है. चलिए आपको काल भैरव जयंती पर किए जाने वाले उपायों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

काल भैरव जयंती पर करें ये खास उपाय (Kaal Bhairav Jayanti Ke Upay)

तेल का दीपक जलाएं

विज्ञापन

काल भैरव जयंती के दिन आप भगवान काल भैरव के मंदिर जाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही बाबा काल भैरव को जलेबी और नारियल का भोग लगाएं. इससे आप काल भैरव भगवान को प्रसन्न कर अकाल मृत्यु से बचे रह सकते हैं.

कुत्ते को रोटी खिलाएं

विज्ञापन

कुत्ते को बाबा काल भैरव की सवारी माना जाता है. आपको काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए और उसे घी लगी हुई रोटी खिलानी चाहिए. इस उपाय को करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलती है.

विज्ञापन

शमी के पेड़ की पूजा

घर-परिवार में तनाव बना रहता है और पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं तो आपको काल भैरव जयंती के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. इस उपाय को करने से रिश्तों में मिठास आती है.

विज्ञापन

काल भैरव जयंती पर करें मंत्र जाप

आपको काल भैरव जयंती के दिन मंत्रों का जाप करना चाहिए. आप रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:’ इस मंत्र का जाप करें. इस उपाय से शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा. इसके साथ ही आप 21 बेलपत्रों पर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखें. इसे शिवलिंग पर अर्पित करें. इससे भोलेनाथ की कृपा से भय, रोग और दोष से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ