Shree Kaal Bhairav Ji Ki Aarti । भगवान श्री कालभैरव की आरती: जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा । Jai Bhairav Deva Aarti Lyrics in Hindi

Shree Kaal Bhairav Ji Ki Aarti: व्यक्ति को भय, शत्रु और बाधाओं से मुक्ति के लिए भैरव बाबा की पूजा करनी चाहिए. भैरव बाबा की पूजा के दौरान आप उनकी आरती अवश्य करें. भैरव बाबा की आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. आप यहां भैरव बाबा की आरती पढ़ सकते हैं.

Kaal Bhairav Jayanti

Jai Bhairav Deva Aarti Lyrics in Hindi: भगवान भैरव देव की पूजा-अर्चना का खास महत्व होता है. जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति के लिए काल भैरव की पूजा करनी चाहिए. भय मुक्ति और शत्रु से छुटकारे के लिए आपको काल भैरव बाबा की पूजा करनी चाहिए. इससे जीवन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. काल भैरव की पूजा से शनि, राहु-केतु दोष से मुक्ति मिलती है. आपको इससे मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.

विज्ञापन

भैरव बाबा की आरती (Bhairav Baba Aarti Lyrics in Hindi)

जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा।
जय काली और गौर देवी कृत सेवा।।
प्रभु जय भैरव देवा।।

विज्ञापन

तुम्ही पाप उद्धारक दुःख सिंधु तारक।
भक्तों के सुख कारक भीषण वपु धारक।।
जय भैरव देवा…

वाहन श्वान विराजत कर त्रिशूल धारी।
महिमा अमित तुम्हारी जय जय भयहारी।।
जय भैरव देवा।।

विज्ञापन

तुम बिन देवा, सेवा सफल नहीं होवे।
चौमुख दीपक दर्शन से सब दुःख खोवे ॥
जय भैरव देवा।।

तेल चटकी दधि मिश्रित भाषावाली तेरी।
कृपा कीजिये भैरवजी, करिए नहीं देरी।।
जय भैरव देवा।।

विज्ञापन

पांव घुंघरू बाजत अरु डमरू दमकावत।
बटुकनाथ बन बालक जल मन हरषावत।
जय भैरव देवा।।

कालभैरवजी की आरती जो कोई जन गावे।
कहे धरनी धर मानुष मनवांछित फल पावे।।
जय भैरव देवा।।

विज्ञापन

काल भैरव बाबा भगवान की पूजा (Bhairav Baba Puja Vidhi)

काल भैरव भगवान कीी पूजा के लिए आप सुबह स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहनकर तैयार हो जाए. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई कर काल भैरव भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को काले तिल, फूल और सिंदूर अर्पित करें. भगवान को सरसों का तेल चढ़ाएं. भैरव भगवान की आरती करें और ‘ॐ कालभैरवाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें. आप कुत्ते को गुड़ और रोटी खिलाएं. इस उपाय को करने से आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ